विद्युत सप्लाई सिस्टम में खराबी के चलते बालपुर कस्बे समेत क्षेत्र के दर्जनों गांव अंधेरे में डूबे
बालपुर गोंडा। बालपुर विद्युत उपकेन्द्र क्षेत्र के दर्जनों गांव सप्लाई मशीन की खराबी के चलते 24 घंटे अंधेरे में डूबे रहे। विद्युत उपकेन्द्र के सप्लाई सिस्टम में आई खराबी को ठीक करने बालपुर पहुंचे इंजीनियर भी ठीक नहीं कर पाए। पुरानी खराब मशीनों को बदलकर ज्यादा क्षमता की नई मशीनें लगने के तीन महीने के भीतर खराब हो गई हैं।
बालपुर विद्युत उपकेन्द्र के सप्लाई सिस्टम में रविवार को अचानक आई खराबी के चलते बालपुर कस्बे समेत क्षेत्र के दर्जनों गांव अंधेरे में डूबे रहे। खराब विद्युत सप्लाई सिस्टम को ठीक करने पहुंचे इंजीनियर देर रात तक खराबी को ठीक नहीं कर पाए। विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की भारी लापरवाही का खामियाजा क्षेत्र के दर्जनों गांवों के विद्युत उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
बालपुर कस्बे में विद्युत सप्लाई न होने से अंधेरा छाया रहा। परसागोंडरी फीडर में छिटनापुर, खानपुर, नकही, रेरूवा, परवानपुर,नकहा बसंत, परसागोंडरी,मैजापुर बाजार, चकसेनिया, सोनहरा, बटौरा बख्तावर सिंह, कपूरपुर, बांसगांव तक के गांव शामिल हैं। डोमा कल्पी फीडर क्षेत्र में हड़ियागाड़ा,गोगिया, सालपुर धौताल, डोमा आह्लाद, धानीगांव धनखर, परसीगोंडा तक के गांव आते हैं, करनपुर फीडर क्षेत्र में ठकुरापुर, नरायनपुर मर्दन, दुरगोंड़वा, सरैया चौबे, तुलसीपुर सुभागपुर, बेलवा चौराहा, करनपुर समेत सैकड़ों गांवों को इस विद्युत उपकेन्द्र से विद्युत सप्लाई होती है।
अवर अभियंता रामाजी, अभिनव प्रकाश मौर्या, रफ्फन अली, धर्मेंद्र कुमार समेत 4 अस्थाई विद्युत कर्मी कार्यरत है। कृष्ण कुमार सिंह, विनोद कुमार यादव, रुद्र कुमार वर्मा, शरीफुल हसन समेत 4 कुशल विद्युतकर्मी यहां संविदा पर कार्यरत है।सुशील कुमार मिश्रा, राम औतार यादव, विशाल श्रीवास्तव, रामलाल, नसीर अहमद, प्रिंस तिवारी, राजेश तिवारी, आनन्द कुमार शुक्ला, अवधेश कुमार शुक्ला, सन्दीप कुमार तिवारी, सुधीर कुमार आर्या, रोहित चौहान समेत 12 अकुशल विद्युत कर्मी संविदा पर कार्यरत है। इस तरह से इस विद्युत उपकेन्द्र पर 20 विद्युत कर्मी कार्यरत है।
अवर अभियंता रामाजी को बार बार काल करने के बावजूद फोन न उठने से संपर्क नहीं हो पाया। जब विद्युत खराबी होती है तो जूनियर इंजीनियर समेत सभी लाइनमैन अपने फोन नम्बर बन्द कर लेते हैं।
Electricity की और खबरें
बिजली सप्लाई व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने के डीएम ने दिए निर्देश
3 weeks ago
काम करते समय बिजली विभाग के ठेका मजदूर की करंट लगने से मौत परिजनों में...
3 weeks ago
अर्नब तूफान में कुछ इस तरह धवस्त हुई क्षेत्र की बिजली व्यवस्था 72 घंटे...
4 weeks ago