गोण्डा 09 जनवरी 2026* - मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण किया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 06 जनवरी 2026 को निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन जनपद के नियत स्थलों पर किया जा चुका है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) 11 जनवरी 2026 (रविवार) को अपने-अपने मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहकर आलेख्य निर्वाचक नामावली को पढ़कर सुनाएंगे, ताकि आम मतदाता अपने नाम, विवरणों का सत्यापन कर सकें।
कार्य की महत्ता एवं समयबद्धता को देखते हुए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि 11 जनवरी 2026 को सार्वजनिक अवकाश के बावजूद जनपद के सभी ऐसे प्राथमिक विद्यालय, जूनियर विद्यालय, इंटर कॉलेज, महाविद्यालय एवं अन्य कार्यालय, जहां मतदेय स्थल स्थापित हैं, खुले रहेंगे। संबंधित प्रधानाध्यापक, प्राचार्य अथवा विभागाध्यक्ष द्वारा बीएलओ को आवश्यकतानुसार मेज, कुर्सी आदि उपलब्ध कराते हुए उनके कार्य में सहयोग किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त संबंधित विभागाध्यक्षों एवं कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि उनके अधीनस्थ मतदेय स्थल वाले भवनों को निर्धारित तिथि को खुला रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण का कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
मतदाता सूची सत्यापन हेतु जिले में सार्वजनिक अवकाश पर भी खुलेंगे स्कूल एवं कार्यालय
Election की और खबरें
📰
मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन शुरू 31 जुलाई तक पूरी होगी संभाजन प्रक्र...
3 दिन पहले📰
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री कल शाम को होगा शपथ ग्रहण
2 महीने पहले📰
पंचायत चुनाव हेतु अब 15 अप्रैल को आयेगी फाइनल वोटर लिस्ट चुनाव टलने के...
4 महीने पहले📰