Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

23 अक्टूबर को मतदान उपरान्त सील्ड मतपेटिकाएं एवं गोपनीय अभिलेखों की सुरक्षा होगी कड़ी



गोण्डा, 09 अक्टूबर 2026* - गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी, गोण्डा द्वारा जिला पंचायत सभागार के बगल स्थित चिह्नित कक्ष को स्ट्रांग रूम घोषित किया गया है। यह कक्ष 23 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2026 तक की अवधि के लिए निर्धारित किया गया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 को जनपद गोण्डा में 12 मतदेय स्थलों पर पूर्वाह्न 8 बजे से अपराह्न 4 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होने के बाद पीठासीन अधिकारियों द्वारा लाई जाने वाली सील्ड मतपेटिकाओं, गोपनीय अभिलेखों तथा संविद/असंविद प्रपत्रों के लिफाफों को जिला पंचायत सभागार के बगल स्थित चिह्नित कक्ष में सुरक्षित रखा जाएगा।

उक्त कक्ष की चाबी उपजिलाधिकारी, गोण्डा सदर के पास सुरक्षित रहेगी। सभी पोलिंग पार्टियों की वापसी के पश्चात सील्ड मतपेटिकाओं एवं संबंधित गोपनीय अभिलेखों तथा प्रपत्रों के लिफाफों को पीठासीन अधिकारियों एवं नियुक्त मजिस्ट्रेट के साथ सशस्त्र पुलिस बल की अभिरक्षा में निर्धारित स्थल पंडित दीनदयाल उपाध्याय, गोरखपुर विश्वविद्यालय में जमा कराया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान मतपेटिकाओं एवं गोपनीय अभिलेखों की सुरक्षा और सुरक्षित हस्तांतरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है।