Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

29 सितम्बर से ईवीएम वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहेंगे मौजूद




गोण्डा, 23 सितम्बर 2026  आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के क्रम में जनपद गोण्डा में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एवं वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) 29 सितम्बर 2026 से शुरू होगी। यह कार्य ईवीएम वेयरहाउस, कलेक्ट्रेट परिसर, गोण्डा में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराया जाएगा।

अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के लिए आवंटित बीईएल मेक एम-3 मॉडल ईवीएम एवं वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग कराई जानी है। एफएलसी की प्रक्रिया के दौरान जनपद के सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों अथवा अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।


एफएलसी हॉल में प्रवेश के लिए राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों को फोटोयुक्त पास जारी किए जाएंगे। इसके लिए संबंधित राजनीतिक दल के जिलाध्यक्ष के लेटर पैड पर अधिकृत प्रतिनिधि का नाम, पदनाम, मोबाइल नंबर तथा दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो 26 सितम्बर 2026 तक जिला निर्वाचन कार्यालय, गोण्डा में उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।

जिला निर्वाचन प्रशासन ने सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि से प्रारम्भ होने वाली ईवीएम/वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग के दौरान स्वयं उपस्थित रहें अथवा अपनी ओर से अधिकृत प्रतिनिधि को प्राधिकार पत्र एवं फोटोयुक्त पास के साथ भेजना सुनिश्चित करें।