गोण्डा। लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कालेज के शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद की एक आपात बैठक दिनांक 18 सितम्बर को अपराह्न 3:00 बजे आयोजित हुई। बैठक में शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष सतीश कुमार दीक्षित को कर्मचारियों के हितों की अनदेखी करने और लापरवाही पूर्ण रवैया अपनाने के कारण सभी पदाधिकारियों व सदस्यों की सहमति से तत्काल प्रभाव से उन्हें अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। साथ ही शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद के उपाध्यक्ष रहे राम भवन सिंह को नया अध्यक्ष का पदभार सौंपा गया है।
यह जानकारी देते हुए शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद के मंत्री राम भरोस ने बताया कि
कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रहे सतीश कुमार दीक्षित का दायित्व कर्मचारियों के हित का संरक्षण है, जोकि उनके द्वारा नहीं किया गया। उनके द्वारा गैर जिम्मेदाराना व मनमाना कृत्य किया गया। जिस पर संघ के सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मत से उन्हें अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है।
इसी क्रम में रिक्त हुए उपाध्यक्ष पद पर अमरजीत वर्मा और कोषाध्यक्ष पद पर शरद कुमार पाठक को सर्व सम्मति से मनोनीत किया गया
इस अवसर पर अमरजीत वर्मा,राजकुमार माथुर,विजय सिंह, मुक्तारम,रामकुमार, सरोजनी श्रीवास्तव,देवांश राम त्रिपाठी,संतोष सोनी,पवन पाण्डेय,गुरु प्रसाद,मोहन,शिवकुमार,देवेंद्र नाथ,छेदी राम आदि लोग उपस्थित रहे ।
मनोनीत किए गए पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी गई
राम भवन सिंह अध्यक्ष उपाध्यक्ष अमरजीत वर्मा कोषाध्यक्ष बने शरद कुमार पाठक
Election की और खबरें
गोरखपुर फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन में गोंडा में 76.90 प्रतिशत मतदान...
3 दिन पहले📰
गोरखपुर फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन हेतु पोलिंग पार्टियां 22 अक्टूबर...
5 दिन पहले📰
23 अक्टूबर को मतदान उपरान्त सील्ड मतपेटिकाएं एवं गोपनीय अभिलेखों की सु...
2 सप्ताह पहले📰