Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

बिसुही नदी में डूबे युवक का 24 घंटे बाद भी कुछ अता पता नहीं तलाश जारी

खरगूपुर गोंडा। पुल पर बैठा युवक अचानक बिसुही नदी में गिर गया। दूसरे दिन तक पुलिस एवं एनडीआरएफ की टीम शव की खोज में लगी रही। लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल सका। 

स्थानीय थाना क्षेत्र के अनंतपुर गांव निवासी शुभम पांडे (23) पुत्र द्वारिका प्रसाद बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे घर से 50 मीटर दूरी पर बिसुही नदी के पुल पर बैठा था। अचानक वह नदी में गिर गया। कुछ देर बाद ग्रामीणों को जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी । पुलिस तथा एनडीआरएफ  गोताखोर की टीम रात से ही शुभम की तलाश नदी में कर रही है। लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल सका। शुभम अपने माता पिता का इकलौता बेटा था।इनकी मां ममता देवी व पिता की वर्षों पूर्व मौत हो चुकी है।

 शुभम की शादी चार वर्ष पूर्व इकौना थाना क्षेत्र के गुड़वरिया महमूदाबाद की लक्ष्मी से हुआ था।शुभम की मौत से पत्नी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि एनडीआरफ सहित अन्य गोताखोरों द्वारा युवक की तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक पता नहीं चल सका।