परसपुर गोंडा। भौरीगंज सरयू नदी में डूबकर दो सगी बहनों की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया।
मामला परसपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत राजपुर के बाडूपुरा का है। यहां की रहने वाली 10 वर्षीय सुहानी एवं 15 वर्षीय सुप्रिया दोनों बहनें सरयू नदी में मछली को दाना चुकाने के लिए आई हुई थी। अचानक छोटी बहन का पैर फिसल गया और वह नदी के गहरे पानी में चली गई। बड़ी बहन उसको बचाने का प्रयास करते हुए नदी में चली गई। इससे मौके पर दोनों बहनों की डूब कर मौत हो गई।
पुलिस एवं एंबुलेंस दोनों मौके पर पहुंचे। करनैलगंज कोतवाल ने थाने पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी लिया। थानाध्यक्ष परसपुर ने बताया की दोनों बहने नहाना चुकाने गई थी और अचानक पैर फिसलने के कारण उनकी दुखद मृत्यु हो गई।