Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

ग्राम रेरुवा निवासी 11 वीं का छात्र कटरा घाट सरयू नदी में डूबा गोताखोर कर रहे तलाश कोहराम


गोण्डा। कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत कटरा घाट स्थित सरयू नदी में बुधवार की शाम नहाते समय एक किशोर डूब गया। हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। देर शाम तक पुलिस और राजस्व विभाग की टीम गोताखोरों के साथ नदी में तलाश करती रही, लेकिन किशोर का कोई पता नहीं चला। किशोर की पहचान निशांत तिवारी 16 वर्ष पुत्र अंजनी तिवारी के रूप में हुई है। 

बताया जाता है कि निशांत मूल रूप से कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रेरुआ का रहने वाला था। और झलिया गांव में अपने मामा के यहां रहकर कक्षा 11 की पढ़ाई कर रहा था। बुधवार को वह गांव के ही चार दोस्तों शुभम जायसवाल, अमर पाण्डेय, अभय दूबे और उत्तम के साथ बाइक से कटरा घाट नहाने पहुंचा था। दोस्तों के मुताबिक नहाते समय निशांत अचानक गहरे पानी की तरफ बढ़ गया और देखते ही देखते डूबने लगा। साथियों ने शोर मचाया तो घाट पर मौजूद लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अभिषेक दावाच्या, प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र प्रताप राय, राजस्व निरीक्षक राम बहादुर पाण्डेय और लेखपाल विकास सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों को नदी में उतारकर तलाश शुरू कराई गई। उधर खबर लगते ही परिजन घाट पर पहुंच गए। बेटे के डूबने की खबर से मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल था। खबर लिखे जाने तक किशोर का पता नहीं चल सका है।

बरसात के चलते सरयू का जलस्तर बढ़ा हुआ है और बहाव तेज है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना जानकारी के गहरे पानी में न उतरें और बच्चों को अकेले नदी पर न जाने दें।