गोंडा। परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चरसड़ी के मजरा चरसड़ी डीहा में गुरुवार रात से लापता 22 वर्षीय राजमिस्त्री परमजीत निषाद का शव शनिवार सुबह करीब 10 बजे तालाब से बरामद कर लिया गया। 38 घंटे तक चले सर्च अभियान के बाद शव मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
पिता धनीराम निषाद ने बताया कि बेटा परमजीत राजमिस्त्री का काम करता था। गुरुवार रात करीब 9 बजे गांव के तालाब की तरफ से 'बचाओ-बचाओ' की आवाज आई। परिवार के लोग टॉर्च लेकर तालाब की ओर दौड़े, लेकिन अंधेरे में कुछ पता नहीं चला। उसके बाद से परमजीत घर नहीं लौटा। आशंका है कि अंधेरे में पैर फिसलने से वह गहरे तालाब में गिर गया।
परिजनों की सूचना पर शुक्रवार सुबह से ही परसपुर पुलिस,एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों ने सर्च अभियान शुरू किया था। तालाब में घनी जलकुंभी फैली होने से रेस्क्यू में भारी दिक्कत आई। एसडीआरएफ की मोटरबोट बार-बार जलकुंभी में फंस जा रही थी। शनिवार सुबह दोबारा शुरू हुए अभियान में आखिरकार परमजीत का शव बड़ी मशक्कत के बाद बरामद हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थानाध्यक्ष परसपुर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
38 घंटे तलाश के बाद तालाब में मिला राजगीर का शव परिजनों में कोहराम
Drowning की और खबरें
तीसरे दिन भी चंदवतपुर घाट पर टेढ़ी नदी में डूबे युवक पुत्तन का नहीं चल...
1 सप्ताह पहले
चन्दवतपुर घाट पुल पर टेढ़ी नदी में डूबे युवक का 24 घंटे बाद भी कोई अता...
1 सप्ताह पहले📰
चंदवतपुर पुल पर नहाने गया युवक टेढ़ी नदी में बहकर डूबा तलाश में जुटे ग...
1 सप्ताह पहले