Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से चार युवकों की मौत परिजनों में कोहराम


गोंडा। जिले में मंगलवार देर शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो अलग-अलग घटनाओं में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई। तरबगंज थाना क्षेत्र में टेढ़ी नदी के घोघरा घाट पर तीन किशोर डूब गए, जबकि धानेपुर थाना क्षेत्र के भैसहवा घाट पर एक अधेड़ की जान चली गई।

तरबगंज में एक किशोर का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। धानेपुर में भी शव बरामद करने के लिए पुलिस और गोताखोर जुटे हैं। घटनाओं के बाद दोनों स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

तरबगंज थाना क्षेत्र में लक्ष्मणपुर-भैरमपुर सीमा पर पहुआ सम्मय माता मंदिर के पास घोघरा घाट पर मंगलवार शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा हुआ। यहां 15 वर्षीय अभिषेक तिवारी, 18 वर्षीय सुमित प्रजापति और 17 वर्षीय रामविलास प्रजापति नदी में डूब गए।पुलिस और बचाव दल तलाश में जुटे हुए हैं।

घटनाओं की जानकारी मिलने पर तरबगंज और धानेपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जिला मुख्यालय से एसडीआरएफ एवं फ्लड पीएसी की टीम भी दोनों स्थानों पर भेजी गई। बचाव दल स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।

जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि तरबगंज क्षेत्र में तीन लोग डूबे थे। इनमें एक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। धानेपुर में भी एक व्यक्ति की डूबने से मौत हुई है और शव बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।