प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

शेयर करें:
Drowned Death
दूसरे दिन कटरा घाट सरयू नदी से बरामद हुआ छात्र का शव परिजनों में मची चीख-पुकार
A
Admin
👁 113 views
1782970489413790-1.jpg1.03 MBकरनैलगंज गोण्डा। साथियो के साथ सरयू नदी में नहाते समय डूबे छात्र निशांत तिवारी का शव दूसरे दिन बरामद किया गया। शव देखते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया।
बीते बुधवार को निशांत तिवारी पुत्र अंजनी तिवारी निवासी ग्राम पंचायत रेरुआ अपने साथियों संग सरयू कटरा घाट स्थित नदी में नहाने आया था। इसी दौरान गहरे पानी में पैर फिसलने से वह डूब गया।एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की काफी मशक्कत के बाद भी बुधवार को निशांत का शव बरामद नहीं किया जा सका। दूसरे दिन सुबह फिर से एसडीआरएफ और घाघरा घाट से बुलाए गए गोताखोरों की काफी मशक्कत के बाद नदी से शव निकाला गया। स्थानीय नाविकों/मछुआरों के काफी प्रयास से सरयू नदी में मिला किशोर का शव बरामद होते ही परिजन मूर्छित हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आधा सिर किसी जलीय जीव ने नोंचकर गायब कर दिया था, शव को कब्जे में लेकर पुलिस विधिक कार्यवाही में जुट गई।