Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

एम्बुलेंस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए कराया महिला का सुरक्षित प्रसव



बहराइच। 108 एम्बुलेंस सर्विस की टीम ने एक बार फिर अपनी सजगता और मानवता का परिचय देते हुए प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला को समय पर सहायता प्रदान कर सुरक्षित डिलीवरी कराई।

विकासखंड पयागपुर के वैनी गांव निवासी सुषमा पत्नी धनीराम को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजनों द्वारा तुरंत 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही गाड़ी संख्या UP32FG0614 मौके पर पहुंची। एमटी संदीप पांडेय और पायलट अशोक पांडेय ने तत्परता और कुशलता का परिचय देते हुए महिला को अस्पताल ले जाते समय एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

इसके बाद मरीज को बेहतर देखभाल के लिए CHC पयागपुर में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।