गोण्डा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सदस्य एवं जिले के तेजतर्रार वरिष्ठ पत्रकार ए.आर. उस्मानी अब हमारे बीच नहीं रहे। यह दुखद समाचार आज सुबह प्राप्त हुआ। लंबी बीमारी के चलते उपचार के दौरान डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही जिले भर के पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई।
ए.आर. उस्मानी अपने निर्भीक लेखन, जमीनी मुद्दों की सटीक पकड़ और पत्रकारिता के प्रति ईमानदार समर्पण के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में समाज के कमजोर, वंचित और पीड़ित वर्गों की आवाज़ को मजबूती से उठाया और सदैव निष्पक्ष व बेबाक पत्रकारिता की मिसाल कायम की।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि “ए.आर. उस्मानी न केवल एक वरिष्ठ पत्रकार थे, बल्कि नई पीढ़ी के पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत भी थे। उन्होंने हमेशा सच्चाई के पक्ष में खड़े होकर पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखा। उनके निधन से जिले की पत्रकारिता को जो क्षति हुई है, उसकी भरपाई करना संभव नहीं है।”
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनिल द्विवेदी, पं,बागीस तिवारी ,बैजनाथ अवस्थी, कल्लू कोबरा, अजय शुक्ला, अरूण पाठक, राजन पांडेय, अशोक पाठक , दुर्गेश जायसवाल, प्रदीप तिवारी, योगेश पांडे,, खुशबू कनौजिया, बृजभूषण तिवारी, श्री प्रकाश शुक्ला, शैलेंद्र अवस्थी,राकेश दत्त रामपांडे, आरपी सिंह, श्रीनाथरस्तोगी, रणविजय सिंह, गुरबचन शर्मा, आनंद पांडे, सुशील दुबे,, आशीष श्रीवास्तव, प्रमोद पांडे, रमेश तिवारी, अर्जुन प्रसाद मिश्रा, एच,पी श्रीवास्तव,घनश्याम बर्मा, श्री प्रकाश शुक्ला, सुशील पांडे , शिवकुमार पांडे, दीपक कौशल, रामकुमार कौशल, वीरेंद्र तिवारी, जयदीप शुक्ला,सहित जिले के तमाम पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट किया।
वरिष्ठ पत्रकार एआर उस्मानी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक
Death की और खबरें
गंभीर चक्रवाती तूफ़ान में बदला अर्नब, विशाखापट्टनम की ओर से तेजी से बढ...
5 hours ago
सऊदी अरब और अमेरिका से क़रीबी के बावजूद ईरान पाकिस्तान पर भरोसा क्यों...
6 hours ago
शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच Gen Z को SIP में निवेश जारी रखना चा...
6 hours ago