इमेज स्रोत, Francois Nel/Getty Images महिला एशिया कप जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नक़वी से ट्रॉफ़ी लेने से मना कर दिया था. इस मामले पर भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड यानी बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि ट्रॉफ़ी नक़वी से नहीं लेने का फ़ैसला टीम और अधिकारियों ने आपसी चर्चा के बाद सामूहिक रूप से लिया था. राजीव शुक्ला ने सोमवार को कहा, "ट्रॉफ़ी को लेकर हमने आपस में बात की और फ़ैसला किया कि हम उनसे ट्रॉफ़ी नहीं लेंगे. इसमें कोई झगड़ा या टकराव नहीं हुआ." उन्होंने कहा, "सैकिया जी (देवजीत सैकिया) ने जो कहा, वह बिल्कुल सही है. जब आप किसी मैच में होते हैं, तो वहां सभी लोग मौजूद होते हैं, सभी देशों के लोग एक-दूसरे से मिलते हैं. इसलिए मुझे नहीं लगता कि इस बात को लेकर इतनी आलोचना होनी चाहिए." वहीं, पाकिस्तान की न्यूज़ वेबसाइट 'द डॉन' में छपी ख़बर के मुताबिक़ इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान के गृह राज्य मंत्री तलाल चौधरी ने कहा कि ट्रॉफ़ी लेने से इनकार करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. जियो न्यूज़ से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इससे भारत की "कूटनीतिक और सैन्य हार मिट नहीं जाएगी." संबंधित स्टोरी: भारतीय महिला टीम ने मोहसिन नक़वी से नहीं ली एशिया कप ट्रॉफ़ी, पाकिस्तान ने क्या कहा महिला एशिया कप जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नक़वी से ट्रॉफ़ी लेने से इनकार कर दिया था. इस मामले पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की प्रतिक्रिया सामने आई है. नक़वी पाकिस्तान के गृह मंत्री और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी के प्रमुख भी हैं. असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल उठाया किया कि भारत पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेल ही क्यों रहा है. उन्होंने सोमवार को समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "आप उनके (पाकिस्तान) साथ क्यों खेल रहे हैं? जब सिंधु जल समझौते को रोक दिया गया है, तो आईसीसी का कॉन्ट्रैक्ट कैसे ज़रूरी हो सकता है? आप बीसीसीआई को टीवी राइट्स के ज़रिए पैसा कमाने दे रहे हैं." ओवैसी ने कहा, "सरकार उन लोगों के प्रति सहानुभूति क्यों नहीं दिखाती, जिनके परिवार के सदस्यों को पहलगाम में आतंकवादियों ने बेरहमी से मार डाला? आप उस देश के साथ क्यों खेल रहे हैं, जो अब भी आतंकवाद को बढ़ावा देता है? हाल ही में लाल क़िले पर हुआ आत्मघाती हमला भी पाकिस्तान के समर्थन से हुआ था." दूसरी ओर, भारतीय महिला टीम के कोच अमोल मजूमदार ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा कि बीसीसीआई ने जो रुख़ अपनाया है, उस पर क़ायम हैं और उसका समर्थन करते हैं. मजूमदार ने कहा कि उनके लिए यह टूर्नामेंट ख़त्म हो चुका है और भारतीय टीम चैंपियन है. उन्होंने कहा कि उनके लिए इतना ही काफ़ी है. संबंधित स्टोरी: भारतीय महिला टीम ने मोहसिन नक़वी से नहीं ली एशिया कप ट्रॉफ़ी, पाकिस्तान ने क्या कहा इमेज स्रोत, Scott Barbour/Getty Images पाकिस्तान में एक बार फिर पेट्रोल और हाई-स्पीड डीज़ल की क़ीमतों में बढ़ोतरी हुई है. पेट्रोलियम डिविज़न की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक़, पेट्रोल की क़ीमत में 4.42 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. इसके बाद पेट्रोल की नई क़ीमत 380.24 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं, हाई-स्पीड डीज़ल के दाम में 6.10 रुपये प्रति लीटर का इज़ाफ़ा किया गया है. बढ़ोतरी के बाद डीज़ल की नई क़ीमत 409.42 रुपये प्रति लीटर निर्धारित की गई है. सरकार ने नई क़ीमतों को 15 सितंबर से तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है. हाल के दिनों में पाकिस्तान में पेट्रोल और हाई-स्पीड डीज़ल की क़ीमतों में निरंतर उछाल देखने को मिला है. (इस ख़बर में रुपये का मतलब पाकिस्तानी रुपये से है) इमेज स्रोत, RABIH DAHER/AFP via Getty Images हूती विद्रोहियों ने सोमवार को दावा किया कि सऊदी अरब ने पिछले 24 घंटों में यमन के अलग-अलग इलाक़ों में 54 हवाई हमले किए हैं. यह दावा ऐसे समय सामने आया है, जब हूती लाल सागर के तटीय इलाक़ों में तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं. हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने एक बयान में कहा, "सऊदी की एयरफ़ोर्स ने एफ-15 और टाइफ़ून लड़ाकू विमानों के ज़रिए यमन के क्षेत्रों को निशाना बनाया. उनके मुताबिक़, इन हवाई हमलों में ताइज़, लहज, जौफ़, मारिब और होदेइदा के इलाक़े शामिल हैं." बीबीसी फ़ारसी के मुताबिक़, हूतियों ने सोमवार को यह दावा भी किया कि उन्होंने सऊदी अरब में सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं. हूतियों के मुताबिक़, हाल के दिनों में उन्होंने लाल सागर के तट और बाब अल-मंदेब स्ट्रेट पर कंट्रोल हासिल किया है. गौरतलब है कि इस समुद्री मार्ग का रणनीतिक महत्व हाल ही में बढ़ गया था, क्योंकि अमेरिका-ईरान युद्ध के दौरान होर्मुज़ स्ट्रेट पहले से ही प्रभावित है. बीबीसी हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक करें. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद इन अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए इनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करें. - जब स्वामीनारायण संप्रदाय ने अदालत में कहा था- 'हम हिन्दू नहीं हैं' - नींद में क्या आप दांत पीसते हैं, इसकी वजह क्या है और कैसे पाएं छुटकारा - पक्की सहेलियां निकलीं सगी बहनें, ऐसे लगा पता - गुरुग्राम में महिला बाइकर को कार से टक्कर मारने के मामले में अब तक क्या हुआ?
स्रोत: BBC Hindi