लद्दाख की चुरपी चीज़ ने ब्राज़ील के मुंडिया डो क्वेज़ो डो ब्राज़ील 2026 में गोल्ड मेडल जीता है. लेकिन ये चीज़ आपको ढूंढने पर भी अपने आसपास के किसी मार्केट या बड़े से बड़े मॉल में भी नहीं मिलेगी. इसे बनाने का तरीका भी ख़ास है और ये उन पैकेटबंद या प्रोसेस्ड चीज़ से एकदम अलग है, जिन्हें हम और आप आमतौर पर खाते हैं. क्योंकि ये बनती है याक के दूध से. बीबीसी संवाददाता अमृता दुर्वे ने भीड़भाड़ से दूर रहने वाले लद्दाख के एक परिवार के बीच रहकर जाना कि ये याक चुरपी बनती कैसे है? बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित. BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.
स्रोत: BBC Hindi