Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

नेपाल में आई बाढ़ के बीच अब ज़िप लाइन बनी कई लोगों के लिए सहारा

नेपाल के नुवाकोट जिले में त्रिशूली नदी पर बना पुल 26 अगस्त की बाढ़ में बह गया, जिससे नदी के दोनों किनारों के बीच संपर्क पूरी तरह टूट गया. सड़क मार्ग बंद होने के बाद फँसे हुए लोगों को निकालने और राहत सामग्री पहुँचाने के लिए एक अस्थायी ज़िप लाइन प्रणाली शुरू की गई है. छोटे केबिन जैसी इस व्यवस्था के जरिए रोज़ाना दोनों ओर से लगभग 100-100 लोगों को नदी पार कराया जा रहा है. आपदा प्रबंधन की टीमें तेज़ बहाव और कठिन परिस्थितियों के बीच रस्सियाँ खींचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाने में जुटी हुई हैं. बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित. BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

स्रोत: BBC Hindi