Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

भारत ने नेपाल को भेजी 5.5 टन राहत सामग्री की एक और खेप

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद भारत लगातार राहत सामग्री भेज रहा है. इसी क्रम में भारत का पांचवां विमान राहत सामग्री लेकर नेपाल के लिए रवाना हुआ है. विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने लिखा, "भारत का पांचवां एयरक्राफ्ट नेपाल के लिए रवाना हुआ है. इसमें खास उपकरणों के साथ 11 सदस्यों की बचाव टीम और 5.5 टन ज़रूरी दवाएं हैं." नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद हज़ार से ज़्यादा लोग की मौत हो चुकी है. कम से कम 4 हज़ार से ज़्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं. नेपाल पुलिस के मुताबिक मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है. नेपाल के चितवन जिले में सबसे ज़्यादा लाशें मिली हैं. लाशों की हालत को देखते हुए उन्हें समूह में दफनाने का काम किया जा रहा है. जर्मनी ने कहा है कि पिछले महीने लीपज़िग एयरपोर्ट पर हुए ड्रोन हमले के पीछे रूस का हाथ था. चार अगस्त को पूर्वी जर्मनी के लीपज़िग/हाले एयरपोर्ट पर एक ड्रोन मिला था. इसमें विस्फोटक लगा हुआ था और यह यूक्रेन के कार्गो विमानों के पास था. ड्रोन में विस्फोट नहीं हुआ, क्योंकि माना जा रहा है कि उसका डेटोनेटर खराब था. जांचकर्ताओं को शक है कि एक दूसरा ड्रोन पास में मौजूद एक कार्गो विमान से टकरा गया था. इसके 10 दिन बाद एयरपोर्ट के पास एक तीसरा ड्रोन भी मिलने की खबर आई. जर्मनी के गृह मंत्री अलेक्ज़ेंडर डोब्रिंट ने कहा कि लीपज़िग एयरपोर्ट पर हुआ हमला यूरोप में रूस की "हाइब्रिड गतिविधियों के लंबे समय से चले आ रहे तरीके" का हिस्सा था. उन्होंने कहा कि यह मानकर चलना चाहिए कि जर्मनी को फिर निशाना बनाया जा सकता है. इमेज स्रोत, Vyacheslav PROKOFYEV / POOL / AFP via Getty Images रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को जर्मनी पर आरोप लगाया कि उसने लीपज़िग एयरपोर्ट पर हुए ड्रोन हमले के लिए रूस को ज़िम्मेदार ठहराने के मक़सद से सबूत प्लांट किए हैं. पुतिन ने अपने आरोप के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया. इस बीच, बर्लिन में रूसी दूतावास ने रूस के हमले के लिए ज़िम्मेदार होने के आरोप को "बेतुका" बताया है. डोब्रिंट ने कहा कि ड्रोन में इस्तेमाल किए गए उपकरणों की जांच और खुफिया जानकारी से रूस की इस हमले में भूमिका साबित होती है. इमेज स्रोत, Morteza Nikoubazl/NurPhoto via Getty Images अमेरिकी सेना ने मंगलवार को ईरान पर फिर से हमले शुरू किए हैं. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने इसकी जानकारी दी है. सेंटकॉम ने कहा कि अमेरिका के ये हमले ईरान की इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की ओर से होर्मुज़ स्ट्रेट में कमर्शियल जहाज़ों पर हाल में किए गए "हमलों के प्रयासों" के बाद किए गए हैं. ईरानी रेड क्रिसेंट के मुताबिक़, अमेरिकी हमलों में चार लोगों की मौत हुई है, जिनमें एक छोटा बच्चा भी शामिल है. 50 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं. ईरानी रेड क्रिसेंट ने बताया कि दक्षिणी ईरान के सिरिक में अमेरिकी मिसाइल हमले के बाद उसके छर्रे वहां चल रहे एक शादी समारोह के दौरान एक घर में जा गिरे. इसी घटना में ये लोग मारे गए और घायल हुए. इसके जवाब में ईरान ने इराक़ और जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं. स्थानीय सरकारी मीडिया और जॉर्डन की सशस्त्र सेना ने इसकी जानकारी दी है. वहीं, कुवैत और बहरीन में भी हमलों की ख़बरें सामने आई हैं. आईआरजीसी ने कहा है कि अमेरिका को इन हमलों पर "पछताना पड़ेगा". ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम के मुताबिक़, बुधवार तड़के ईरान ने सिरिक हमले के जवाब में जॉर्डन के अकाबा में अमेरिकी मरीन बेस पर बैलिस्टिक मिसाइलों की बौछार की. जॉर्डन की सशस्त्र सेना ने कहा कि उसने 13 बैलिस्टिक मिसाइलों को रोका. इनमें से 10 को नष्ट कर दिया गया, जबकि तीन मिसाइलें दूरदराज़ के इलाक़ों में गिरीं. ईरान के इस हमले में किसी की भी मौत या घायल होने की ख़बर नहीं है. इस बीच, कुवैत की सेना ने कहा है कि बुधवार तड़के ईरान की ओर से किए गए मिसाइल हमलों के जवाब में उसके एयर डिफ़ेंस सिस्टम एक्टिव थे. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता सौरभ कुमार यादव अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें. - मोदी ने पुतिन से यूक्रेन युद्ध ख़त्म करने की अपील क्यों की, क्या वो सुनेंगे उनकी बात? - महाराष्ट्र: इस ज़िले में छह महीने में 29 पुरुषों ने की आत्महत्या, क्या शादी न हो पाना है असली वजह? - तिब्बत में मची तबाही की असल हक़ीक़त क्या चीन बाहर नहीं आने दे रहा है? - इंग्लैंड में करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में उथल-पुथल, कोच और सात खिलाड़ी हटाए गए - नेपाल की सुरंगों में फंसे लोगों को बचाने का ऑपरेशन ख़तरनाक क्यों है?

स्रोत: BBC Hindi