Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग

तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने बुधवार (29 जुलाई 2026) को इलेक्शन कमीशन को एक पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने विरोधी गुटों की तरफ से किए गए दावों पर जल्द से जल्द जांच करने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि ऋतब्रत बनर्जी  के नेतृत्व वाले गुट को दो बार समय बढ़ाने की सुविधा दी गई. इसके बाद भी वह जवाब दाखिल करने में नाकाम रहे. 

उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि उनके गुट ने आयोग की तरफ से 6 जुलाई की समय सीमा के भीतर अपनी राय दे दी थी. विरोधी गुट को पहले 10 फिर 25 जुलाई तक का समय दिया गया था. 

ममता ने कहा, 'दो बार समय बढ़ाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला. इसलिए माना जा सकता है कि 6 जुलाई 2026 के हमारे पत्र में बताई गईं सारी बातें और बयान मान लिए गए हैं. उनके पास इसका कोई जवाब नहीं है.'

बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि विरोधी गुट अपना पक्ष मजबूत करने के लिए झूठे सबूत बनाने की कोशिश कर रहा है. उनके पास किसी तरह का जवाब नहीं है. बनर्जी ने कहा है कि विरोधी गुट अपना पक्ष मजबूत करने के लिए झूठे सबूत बनाने की कोशिश कर रहा है. जबकि उनके गुट ने इन आरोपों का पूरी तरह से खंडन किया है. 

झूठे सबूत बनाने की कोशिश कर रहे ऋतब्रत बनर्जी गुट: ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने कहा है कि हमारा दृढ़ विश्वास है कि आपके द्वारा समय बढ़ाए जाने के कारण ऋतब्रत बनर्जी और अन्य लोग अपना पक्ष मजबूत करने के लिए झूठे सबूत बनाने की कोशिश कर रहे हैं. इनके आरोपों में कोई  दम नहीं है. इनका हमने पूरीत मजबूती से खंडन किया है. दोनों पक्षों के लिए समान अवसर होने चाहिए. 25 जुलाई के बाद विरोधी गुट को और समय देना गलत होगा. 

स्रोत: ABP Hindi