Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बनाई है और आज देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिल रहा है. मुंबई में पत्रकारों से बातचीत के दौरान चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देना चाहते हैं क्योंकि भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिष्ठा मजबूत की है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी एक मजबूत और प्रभावशाली नेता हैं, जिनका सम्मान केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में किया जाता है.

नायडू ने कहा कि वर्तमान समय में दुनिया के कई देश आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. कई देशों की आर्थिक वृद्धि की रफ्तार धीमी पड़ गई है, लेकिन भारत लगातार तेज गति से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को दिया. उन्होंने कहा कि भारत की आर्थिक प्रगति और विकास की गति यह दिखाती है कि देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है. नायडू ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का अपना लक्ष्य जरूर हासिल करेगा.

#WATCH | Mumbai: Andhra Pradesh CM N Chandrababu Naidu says, "I am very happy and congratulate our Prime Minister. India has earned global respect. He is a powerful leader, respected not only in India but across the world. If you look at economic growth, all nations are facing… pic.twitter.com/YQKsilNc3f

— ANI (@ANI) July 12, 2026

स्रोत: ABP Hindi