Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

सतलुज फ़िल्म कितनी जसवंत सिंह खालड़ा की कहानी है और कितनी पंजाब की?

सतलुज फ़िल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म से दुनियाभर से हटा लिया गया है. इसका मतलब है कि अब यह फ़िल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर किसी भी देश में उपलब्ध नहीं होगी. यह फ़िल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित है. इसमें 1980 और 1990 के दशक के पंजाब को दिखाया गया है. बीबीसी पत्रकार अतुल संगर ने उस दौर में पंजाब में पत्रकारिता की थी. उन्होंने बताया कि सतलुज फ़िल्म जसवंत सिंह खालड़ा के किरदार को कितनी हक़ीक़त के साथ पेश करती है और उस दौर के पंजाब को किस तरह दिखाती है? देखिए बीबीसी संवाददाता पायल भुयन के साथ अतुल संगर की यह बातचीत. वीडियो एडिटिंगः आमरा आमिर और जमशैद अली ख़ान बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित. (बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

स्रोत: BBC Hindi