Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

NSUI Elections: पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान

पेपर लीक के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने के बीच कांग्रेस ने अब देशभर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में अपनी छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है. पार्टी ने हर सरकारी और निजी कॉलेज, विश्वविद्यालय और शैक्षणिक संस्थान तक पहुंचने का रोडमैप तैयार किया है. इसके तहत NSUI देशभर में संगठनात्मक चुनाव कराएगी.

इस बारे में जानकारी देते हुए NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने बताया कि संगठन का उद्देश्य छात्रों की भागीदारी बढ़ाना और लोकतांत्रिक तरीके से नेतृत्व का चयन करना है. उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालयों में बीजेपी और आरएसएस ने शिक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया है. इसी वजह से NSUI कैंपस स्तर पर चुनाव कराकर छात्रों को अपना प्रतिनिधि चुनने का मौका देगी.

स्रोत: ABP Hindi