Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

भारत-पाकिस्तान खत्म करें टेंशन, खोलें एयरस्पेस... 100+ दिग्गजों की PM मोदी और शहबाज शरीफ के पास पहुंची चिट्ठी 

भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते फिर से सामान्य हों, इसको लेकर दोनों देशो के 100 से ज्यादा बड़े लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शहबाज शरीफ को चिट्ठी लिखी है. इसमें मांग की गई है कि दोनों देशों के बीच टेंशन खत्म हो और वीजा सर्विस फिर से शुरू की जाए. इसके अलावा एयरस्पेस को भी दोबारा खोलने की मांग की गई है. इस चिट्ठी में फारुक अब्दुल्ला और मनोज झा समेत 117 लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं.  सेंटर फॉर पीस एंड प्रोग्रेस की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी और शहबाज शरीफ को खुली चिट्ठी लिखी गई है. इसमें भारत-पाकिस्तान के बीच संरचित वार्ता, पूर्ण राजनयिक संबंध बहाल करने और लोगों के आपसी संपर्क फिर शुरू करने की मांग है. इसके अलावा धार्मिक और सांस्कृतिक आवाजाही को बढ़ावा देने की भी अपील की गई है. 

स्रोत: ABP Hindi