Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को लेकर अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस पर लगाया ये आरोप

इमेज स्रोत, Kabir Jhangiani/NurPhoto via Getty Images दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षाविद् और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक अनशन पर बैठे हैं. कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस उन्हें ज़रूरी सुविधाएं तक मुहैया नहीं करा रही. रविवार देर रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट में दीपके ने कहा, "हम पुलिस से निवेदन कर रहे हैं कि सोनम वांगचुक जी अनशन पर बैठे हैं और यहां पर जो दो पब्लिक वॉशरूम हैं वो बहुत ही ज़्यादा गंदे हैं. ये लोग साफ-सफाई भी नहीं करवा रहे हैं, ऊपर से पानी भी रोक रखा है." उन्होंने सवाल किया, "सोनम वांगचुक जी को एक पोर्टेबल टॉयलेट तो मिल ही सकता है न? लेकिन इसमें भी पुलिस कह रही है कि अनुमति नहीं है. मोबाइल टॉयलेट की अनुमति क्यों नहीं है? यह किसलिए होता है?" इससे पहले भी रविवार को अभिजीत दीपके ने एक्स पर पोस्ट कर दिल्ली पुलिस पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया था. कॉकरोच जनता पार्टी नीट-यूजी पेपर लीक मामले पर देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफ़े की मांग कर रही है. सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल भी इसी प्रदर्शन का हिस्सा है. सीजेपी का कहना है कि ये भूख हड़ताल तब तक चलेगी जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा नहीं दे देते. इमेज स्रोत, Patrick T. Fallon / AFP via Getty Images फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप के एक नॉकआउट मुक़ाबले में कनाडा ने दक्षिण अफ़्रीका को 1-0 से हरा दिया है. इस जीत की बदौलत कनाडा इस वर्ल्ड कप में अंतिम 16 में जगह बनाने वाली पहली टीम बनी. कनाडा के स्टीफ़न यूस्ताकियो ने इंजरी टाइम के दूसरे मिनट में बड़े ही नाटकीय ढंग से मैच जिताऊ गोल दागा. कनाडा, अमेरिका और मेक्सिको के साथ इस बार के वर्ल्ड कप की मेज़बानी भी कर रहा है. वह पहली बार वर्ल्ड कप के अंतिम 16 में पहुंचा है. इस टूर्नामेंट से पहले कनाडा वर्ल्ड कप में अपने सभी छह मैच हार चुका था, लेकिन इस बार उसकी टीम का शानदार अभियान जारी है. अंतिम 16 में कनाडा अपना मैच मोरक्को या नीदरलैंड्स के ख़िलाफ़ खेलेगा. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख का कहना है कि यूरोप में गर्मियों की शुरुआत में आई अभूतपूर्व हीटवेव सैकड़ों अतिरिक्त मौतों के लिए ज़िम्मेदार हो सकती है. रविवार को पूरे महाद्वीप में तापमान के कई रिकॉर्ड फिर टूट गए. जर्मनी, पोलैंड और चेक रिपब्लिक में भी नए रिकॉर्ड दर्ज किए गए. भीषण गर्मी का यह दौर पूर्वी यूरोप की ओर बढ़ता गया. एक्स पर किए गए एक पोस्ट में डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस गेब्रियेसस ने कहा कि 21 जून के बाद से यूरोप में "उच्च तापमान से जुड़े" 1,300 से ज़्यादा अतिरिक्त मौतों के मामले दर्ज किए गए हैं. उन्होंने कहा, "गर्मी से होने वाले शारीरिक तनाव को अक्सर 'साइलेंट किलर' कहा जाता है. यूरोप के घर, दफ़्तर और स्कूल ऐसे तापमान के लिए तैयार नहीं किए गए." टेड्रोस ने चेतावनी देते हुए कहा, "यूरोप पृथ्वी का सबसे तेज़ी से गर्म होने वाला महाद्वीप है, जहां तापमान वैश्विक औसत की तुलना में दोगुनी रफ़्तार से बढ़ रहा है." रविवार सुबह फ़्रांस के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बुधवार से अब तक देश में अपेक्षा से क़रीब 1,000 अधिक मौतें दर्ज की गई हैं. इन अतिरिक्त मौतों में बड़ी संख्या 65 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों की है. घरों में होने वाली मौतों की संख्या में 40 फ़ीसदी बढ़ोतरी हुई है. इमेज स्रोत, Aamir QURESHI / AFP) (Photo by AAMIR QURESHI/AFP via Getty Images पाकिस्तान सरकार ने कहा है कि उसकी सेनाओं ने ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर रविवार-सोमवार की दरमियानी रात अफ़ग़ानिस्तान में सैन्य अभियान चलाए, जिनमें '29 आतंकवादी मारे गए'. पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अत्ताउल्लाह तराड़ ने सोशल मीडिया पर इसको लेकर बयान जारी किया. उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तानी सेना ने डूरंड लाइन के नज़दीक 'सुनियोजित ज़मीनी अभियान' चलाए. इसके बाद लाइन के नज़दीकी इलाक़ों में जमात-उल-अहरार और पाकिस्तानी तालिबान आंदोलन (टीटीपी) के 'आतंकवादी ठिकानों और सुरक्षित कैंपों' पर 'टारगेटेड हवाई हमले' किए. तराड़ ने बताया कि 'ख़ैबर पख़्तूनख़्वा के बाजौर में ज़मीनी अभियान चलाया गया, जिसमें आतंकवादी कमांडर ख़ान फ्रॉश (ज़बाल) और जमात-उल-अहरार के तीन अन्य आतंकवादी मारे गए'. इसके अलावा कई अन्य घायल भी हुए. बीबीसी पश्तो सेवा के मुताबिक़, अफ़ग़ानिस्तान की तालिबान सरकार के प्रवक्ता ज़बिहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि इन हमलों में नागरिकों को निशाना बनाया गया और महिलाओं और बच्चों सहित दर्जनों लोग मारे गए और घायल हुए. उन्होंने इन हमलों की 'निंदा' की और इन्हें 'कायरतापूर्ण' बताया. बीबीसी पश्तो सेवा के मुताबिक़, पाकिस्तानी सेना के हवाई हमले अफ़ग़ानिस्तान के कुनार प्रांत के पूर्वी हिस्से और दक्षिण-पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान के पक्तिया और पक्तिका प्रांतों के चामकानी और ज्ञान ज़िलों में हुए. इनमें सबसे ज़्यादा हताहतों की सूचना पक्तिया प्रांत के मंडीखेल गांव से मिली है. तालिबान सरकार के सुरक्षा सूत्रों ने बीबीसी को बताया कि वहां लगभग 100 लोग 'शहीद और घायल' हुए हैं. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता सुमंत सिंह अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें. - आयरलैंड ने भारत को दूसरे टी-20 मैच में एक रन से हराया, 2-0 से सिरीज़ पर किया क़ब्ज़ा - सोने और चांदी की क़ीमतों में बड़ी गिरावट के बावजूद लोग क्यों नहीं ख़रीद रहे इन्हें - पीएम मोदी को सेशल्स का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, कभी इस देश को भारत ने तख़्तापलट से था बचाया - वैभव सूर्यवंशी को दूसरे टी-20 मैच में भी नहीं मिली जगह, इन दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू - पेपर लीक और री-एग्ज़ाम के बाद भी सवाल बरकरार: क्या सिस्टम पर लौटेगा भरोसा?

स्रोत: BBC Hindi