Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

महाराष्ट्र में टीईटी परीक्षा का क्वेश्चन पेपर लीक, कल होने वाला एग्ज़ाम रद्द

इमेज स्रोत, Sanchit Khanna/Hindustan Times via Getty Images महाराष्ट्र में रविवार यानी 28 जून को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को पेपर लीक के बाद रद्द कर दिया गया है. महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने इसकी पुष्टि की है. महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने राज्य भर में कुल 1028 केंद्रों पर 28 जून को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2026 आयोजित करने का प्रस्ताव रखा था. कुल 4 लाख 28 हज़ार 122 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था. इनमें से 2 लाख 26 हज़ार 363 सेवारत शिक्षकों को परीक्षा में शामिल होना था. नीट 2026 परीक्षा में हुई अनियमितताओं को ध्यान में रखते हुए, महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद द्वारा सभी सुरक्षा उपाय किए थे. इस बीच, शिक्षक के रूप में नियुक्ति पाने के लिए आवश्यक टीईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे कई उम्मीदवारों को धक्का लगा है. विपक्ष ने सत्ताधारी सरकार पर पहले नीट परीक्षा और अब टीईटी परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक करने का आरोप लगाया है. विपक्ष ने इस सरकार को प्रश्नपत्र लीक करने वाली सरकार बताया है. महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद, पुणे ने इस संबंध में एक नोटिस जारी किया है. इसके मुताबिक़, गोपनीय सूचना के आधार पर यह पता चला था कि 27 जून तड़के भिवंडी में कुछ व्यक्तियों को इस प्रश्न पत्र के बारे में जानकारी थी. इसके चलते भिवंडी पुलिस ने उस स्थान पर छापा मारा. इसके बाद महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद के अधिकारियों को तत्काल सत्यापन के लिए बुलाया गया. जांच में पता चला कि जून 2026 में आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के प्रश्न पत्र में इन लोगों के पास कुछ एक जैसे प्रश्न थे. इस संबंध में भिवंडी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. इस बयान में कहा गया है कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए 28 जून को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को स्थगित किया जा रहा है. इस बयान में कहा गया है कि शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) से संबंधित जानकारी महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी. कांग्रेस ने टीईटी पेपर लीक पर बीजेपी सरकार को घेरते हुए कहा कि ये 'पेपर लीक सरकार' बन चुकी है. कांग्रेस ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, "एक और पेपर लीक. महाराष्ट्र में टीईटी का पेपर लीक हो गया है." "कल ये परीक्षा होने वाली थी, जिसे रद्द कर दिया गया है. बीजेपी की सरकार में कोई ऐसा पेपर नहीं, जो लीक नहीं होता. ये सरकार 'पेपर लीक सरकार' बन चुकी है." वहीं जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफ़े की मांग कर रही कॉकरोच जनता पार्टी ने एक्स पर पोस्ट किया है. कॉकरोच जनता पार्टी ने एक्स पर लिखा है, "एक और पेपर लीक हो गया. हमेशा की तरह काम. इस देश के मंत्रियों ने कसम खाई है कि वे किसी भी नाकामी की ज़िम्मेदारी कभी नहीं लेंगे. "जनता को इसे बर्दाश्त करना होगा, क्योंकि मंत्री इसके लिए कभी जवाबदेह नहीं होंगे." बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित. (बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

स्रोत: BBC Hindi