Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

थलापति विजय का बड़ा फैसला, जननायकन के प्रोड्यूसर को दिल्ली में दी बड़ी जिम्मेदारी, BJP-DMK भड़की

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय ने बड़ा फैसला किया है. तमिलनाडु सरकार ने जननायकन के प्रोड्यूसर और फिल्म निर्माता के. वेंकट नारायण को नई दिल्ली में राज्य सरकार का विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया. सीएम विजय के इस फैसले की बीजेपी और दूसरी पार्टियों ने आलोचना की.

तमिलनाडु सरकार ने 23 जून को जारी आदेश में एक साल के लिए इस अस्थायी पद पर नियुक्ति की है. यह पद दर्जे के लिहाज से मंत्री के समकक्ष माना जाता है. विपक्षी पार्टियों- द्रमुक, अन्नाद्रमुक और भाजपा ने इस कदम को लेकर तमिलगा मुनेत्र कषगम (टीवीके) सरकार की आलोचना की.

कौन हैं के. वेंकट नारायण?

चार्टर्ड अकाउंटेंट और लॉ ग्रेजुएट वेंकट नारायण बेंगलुरु स्थित 'केवीएन प्रोडक्शंस' के फाउंडर हैं. नारायण, मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की फिल्म 'जननायक' के निर्माता भी हैं. यह फिल्म प्रमाणन संबंधी मुद्दों के कारण अब तक रिलीज नहीं हो सकी है.

स्रोत: ABP Hindi