Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

IPS महेश दीक्षित देश के नए IB चीफ, तेलंगाना कैडर के अधिकारी, कश्मीर में हो चुकी तैनाती

भारत के नए आईबी चीफ के तौर पर आईपीएस अधिकारी महेश दीक्षित की नियुक्ति भारत सरकार की तरफ से की गई है. महेश दीक्षित 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. वह कश्मीर में भी तैनात रह चुके हैं. महेश दीक्षित तेलंगाना कैडर के अधिकारी हैं. 

दो साल इस प्रमुख जिम्मेदारी को संभाल रहे थे महेश दीक्षित

डॉ महेश दीक्षित इंटेलिजेंस ब्यूरो के प्रमुख बनने से पहले पिछले 2 साल से इंटेलिजेंस ब्यूरो के दिल्ली स्थित हेडक्वार्टर में स्पेशल डायरेक्टर के पद पर तैनात थे. पिछले साल दिसम्बर से महेश दीक्षित के पास इंटेलिजेंस ब्यूरो के काउंटर टेररिज्म विभाग की जिम्मेदारी थी. साथ ही काउंटर टेररिज्म विभाग से पहले स्पेशल डायरेक्टर रहते हुए महेश दीक्षित इंटेलिजेंस ब्यूरो की जम्मू कश्मीर डिवीजन संभाल रहे थे. इसके अलावा डॉ महेश दीक्षित एसआईबी श्रीनगर के प्रमुख के पद पर भी तैनात रह चुके हैं और नॉर्थईस्ट में भी इंटेलिजेंस ब्यूरो की तरफ से जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.

स्रोत: ABP Hindi