Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस लीक होने से बड़ा हादसा, 7 महिलाओं की मौत

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में रविवार (21 जून, 2026) को अमोनिया गैस के लीक होने के कारण बड़ा हादसा हो गया है. इस भीषण हादसे में अब तक 7 महिलाओं की मौत हो चुकी है. बताया जा रहा है कि यह घटना तिरुवल्लूर जिले के पेरियापलयम के नजदीक कन्नीगईपैर में स्थित एक सी-फूड एक्सपोर्ट्स फेसिलिटी में अमोनिया गैस के लीक हो जाने से घटी है. इस घटना की वजह से कम से कम 67 लोगों के प्रभावित होने की सूचना है. 

जिला प्रशासन के अनुरोध पर NDRF की विशेष CBRN रेस्पॉन्स टीम तैनात

न्यूज एजेंसी एएनआई ने तिरुवल्लूर जिला कलेक्टर के ऑफिस से मिली जानकारी के हवाले से रिपोर्ट किया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल (NDRF) की चौथी बटालियन मुख्यालय को तत्काल अलर्ट कर दिया गया है और आपात स्थिति से निपटने के लिए टीम को एक्टिव किया गया है.

जिला प्रशासन के अनुरोध के बाद NDRF के चौथी बटालियन के सीनियर कमांडेंट अखिलेश कुमार के नेतृत्व में एक स्पेशलाइज्ड केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर (CBRN) रेस्पॉन्स टीम को तत्काल घटनास्थल पर तैनात किया गया है. 

#WATCH | Tamil Nadu: An ammonia gas leak was reported today at the St. Peter's Paul Seafoods Exports facility located in Kannigaipair near Periyapalayam in Tiruvallur district. National Disaster Response Force (NDRF) 4th Battalion headquarters in Arakkonam was immediately alerted… pic.twitter.com/ojoBZ9qyu3

— ANI (@ANI) June 21, 2026

गैस लीक के प्रभाव को निष्क्रिय करने में जुटी NDRF की टीम

रिपोर्ट के मुताबिक, घटनास्थल पर राजधानी चेन्नई से पहुंची रेस्क्यू टीम में एनडीआरएफ के 30 लोग शामिल हैं, जो आपातकालीन बचाव अभियान के लिए पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (PPE), गैस डिटेक्शन डिवाइस और स्पेशलाइज्ड रेस्क्यू इक्विपमेंट के साथ पूरी तरह से लैस है.

NDRF की रेस्क्यू टीम फिलहाल घटनास्थल पर गैस लीक से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, अमोनिया गैस से प्रभावित स्थान को ढूंढने और गैस लीक से प्रभाव को आकलन लगाने और उसे निष्क्रिय करने में जुटी है. इसके साथ, रेस्क्यू टीम जिला प्रशासन के साथ मिलकर आसपास के लोगों की सुरक्षा और किसी बड़ी अनहोनी को रोकने की कोशिश में जुटी हुई है. 

तमिलनाडु CM ने की हादसे की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी की गठित

Tamil Nadu CM constitutes three-member committee to probe Ammonia gas leak incident in Tiruvallur

Read @ANI Story | https://t.co/mtT2tGrjMF #Tiruvallur #TamilNadu #AmmoniaGasLeak pic.twitter.com/XdgFQfDe06

— ANI Digital (@ani_digital) June 21, 2026

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने इस गैस लीक हादसे की जांच के लिए एक तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है. कमेटी को 24 घंटे के भीतर एक अंतरिम रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं. इसके बाद तीन दिनों के भीतर हादसे की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को भी कहा गया है. इस हाई लेवल तीन सदस्यीय कमेटी में इंडस्ट्रियल सेफ्टी एंड हेल्थ डायरेक्टर, तमिलनाडु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव और लोक स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त डायरेक्टर शामिल होंगे. 

मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने हादसे के मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. सरकार ने घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये की मुआवजा राशि देने की घोषणा की है. 

यह भी पढे़ंः NEET Re-Exam: दीवार फांदने के बाद भी नहीं मिली एग्जाम सेंटर में एंट्री, कुछ मिनटों की देरी से छात्राओं की छूटी परीक्षा

स्रोत: ABP Hindi