Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

PM Modi @ G7 Summit: G7 Summit में पीएम मोदी का IMPACT पर जोर: सिर्फ GDP नहीं, यह पूछना होगा कि विकास किसके लिए?

फ्रांस के एवियन में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समावेशी और टिकाऊ आर्थिक विकास का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया. ‘सभी के लिए संतुलित, साझा और सतत आर्थिक विकास’ विषय पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज विकास को केवल GDP या व्यापार के आंकड़ों से नहीं आंका जा सकता. उन्होंने कहा, "असली सवाल यह नहीं है कि विकास कितना हुआ, बल्कि यह है कि विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में हो रहा है." प्रधानमंत्री ने भारत के विकास मॉडल को समावेशी, लोकतांत्रिक और जनभागीदारी पर आधारित बताया. उन्होंने कहा कि भारत की विकास यात्रा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र से प्रेरित है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने जी20 की अध्यक्षता और भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (IMEC) जैसी पहलों के जरिए साझा विकास के अपने दृष्टिकोण को दुनिया के सामने रखा है. उन्होंने जोर देकर कहा कि साझा विकास ही आकांक्षाओं को वास्तविकता में बदल सकता है. प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में जारी संकट का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि ईंधन, उर्वरक और खाद्य आपूर्ति श्रृंखलाओं में आई बाधाओं का असर लंबे समय तक ग्लोबल साउथ के देशों पर पड़ता रहेगा. ऐसे में सबसे कमजोर देशों को इन संकटों का बोझ अकेले नहीं उठाना चाहिए.

स्रोत: ABP Hindi