Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

सयानी घोष के खिलाफ बड़ा एक्शन, TMC ने युवा अध्यक्ष पद से हटाया, अर्नब बनर्जी को सौंपी जिम्मेदारी

तृणमूल कांग्रेस ने सयानी घोष के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें टीएमसी यूथ के प्रेजिडेंट पद से हटा दिया है. सयानी के बागी सांसदों की लिस्ट में शामिल होने की चर्चा है. जहां एक तरफ टीएमसी में फूट पड़ी हुई है. सोमवार को पार्टी के बागी सांसद लोकसभा स्पीकर से मुलाकात करेंगे, तो वहीं, अब पार्टी ने बड़ा फेरबदल किया है. न्यूज एजेंसी ANI ने बताया कि टीएमसी ने बताया कि अर्नब बनर्जी को राज्य के तृणमूल युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, तो वहीं कुणाल घोष को उत्तरी कोलकाता संगठनात्मक जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. कुणाल ने नॉर्थ कोलकाता ऑर्गेनाइज़ेशनल डिस्ट्रिक्ट के प्रेसिडेंट पद के लिए MP सुदीप बंद्योपाध्याय की जगह ली है.

पार्टी में लगातार बढ़ रही आंतरिक कलह

इधर, बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही टीएमसी के भीतर आंतरिक कलह मची हुई है. यह थमने का नाम नहीं ले रही है.  पार्टी पहले ही राज्य विधानसभा में अपने संसदीय दल पर कंट्रोल खो चुकी है. लोकसभा में भी बगावत के संकेत स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं.

1 जून को लोकसभा में टीएमसी सांसदों के एक बड़े वर्ग ने पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के नेतृत्व के खिलाफ असंतोष जाहिर किया था. उसी दिन, जब ममता बनर्जी और पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी दिल्ली में विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन की बैठक में शामिल थे, तब लोकसभा में टीएमसी सांसदों के बीच विभाजन की खबरें सामने आई थीं.

स्रोत: ABP Hindi