Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

Weather Alert: देश में मौसम का डबल अटैक, आंध्र में लू-बारिश, दिल्ली में 42°C का कहर, उत्तर बंगाल में मॉनसून की एंट्री

देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज अलग-अलग बना हुआ है. आंध्र प्रदेश में जहां कुछ जिलों में अगले दो दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, वहीं कई इलाकों में भीषण लू का असर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले तीन से चार दिनों में उत्तर बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्रों में प्रवेश कर सकता है. वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह गर्म मौसम दर्ज किया गया और वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही.

आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, (APSDM), के अनुसार कर्नाटक क्षेत्र से तटीय आंध्र तट तक फैली कम दबाव की रेखा के कारण अल्लूरी सीताराम राजू, पोलावरम, कुरनूल, नंद्याल, अनंतपुर, श्री सत्य साई और वाईएसआर कडपा जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है. APSDM के प्रबंध निदेशक प्रखर जैन ने कहा कि राज्य में बारिश और भीषण गर्मी का मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है. 

स्रोत: ABP Hindi