पश्चिम बंगाल में टीएमसी को एक और झटका लगा है. नेशनल जांच एजेंसी एनआईए ने भांगर विस्फोट मामले के मुख्य संदिग्ध और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को गिरफ्तार कर लिया है. शौकत मोल्ला की गिरफ्तारी बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले से शुक्रवार को हुई है.
एनआईए ने मोल्ला को 'फरार' घोषित किए जाने के कुछ घंटों बाद यह कार्रवाई की. दक्षिण 24 परगना जिले के दक्षिण बामुनिया गांव में 19 मार्च को हुए एक बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. उस स्थान पर कथित तौर पर बम बनाए जा रहे थे.
स्रोत: ABP Hindi