अफ्रीकी देश नाइजर के सहारा रेगिस्तान में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. रेगिस्तान के बीच एक ट्रक खराब हो जाने के कारण उसमें सवार 49 लोगों की प्यास से मौत हो गई. चारों तरफ फैली रेत, भीषण गर्मी और पानी की एक बूंद तक न मिलने के कारण यह सफर लोगों के लिए मौत का सफर बन गया. हालांकि दो लोग किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे और पूरी घटना की जानकारी अधिकारियों तक पहुंचाई.
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यह सभी लोग माली में एक मुस्लिम धार्मिक त्योहार में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे. यात्रा के दौरान उनका ट्रक सहारा रेगिस्तान के एक सुनसान इलाके में खराब हो गया. ट्रक खराब होने के बाद यात्री और चालक काफी देर तक उसे ठीक करने की कोशिश करते रहे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली
स्रोत: ABP Hindi