Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

आसमान में थम गई सांसें! फ्यूल कम होते ही अकासा एयर फ्लाइट में मचा हड़कंप, ATC ने घोषित की फुल इमरजेंसी

Akasa Air Flight: बेंगलुरु से भुवनेश्वर जा रही अकासा एयर की फ्लाइट QP 1503 में उस समय हड़कंप मच गया, जब विमान में कम ईंधन बचने की स्थिति पैदा हो गई. हालात को देखते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने फुल इमरजेंसी घोषित कर दी. हालांकि बाद में विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई और बड़ा हादसा टल गया.

अधिकारियों के अनुसार, अकासा एयर की यह फ्लाइट बोइंग 737 MAX 8 विमान (रजिस्ट्रेशन VT-YAJ) थी, जिसमें कुल 194 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे.

पायलट ने जारी किया PAN PAN कॉल

जानकारी के मुताबिक, भुवनेश्वर में खराब मौसम के कारण विमान को रात करीब 8:40 बजे लखनऊ एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया. इसी दौरान विमान में ईंधन का स्तर कम होने लगा. स्थिति गंभीर होने पर पायलट ने “PAN PAN” कॉल जारी किया और एटीसी से प्राथमिकता के आधार पर क्लियरेंस मांगी. पायलट ने अनुरोध किया कि विमान को एक ही प्रयास में लैंडिंग की अनुमति दी जाए, ताकि ईंधन की कमी के बीच सुरक्षित तरीके से विमान उतारा जा सके.

स्रोत: ABP Hindi