Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची बंगाल पुलिस तो भड़की TMC, कहा- कोई भी सरकार ऐसे....

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर पर सोमवार को बंगाल पुलिस गई थी, जिसको लेकर टीएमसी भड़क गई. टीएमसी ने इस कदम को अलोकतांत्रिक और तानाशाही भरा हुआ बताया.
 
TMC नेता शोभनदेब चट्टोपाध्याय ने पुलिस के एक्शन पर सवाल उठाते हुए कहा कि अभिषेक बनर्जी ने कथित उल्लंघनों पर कोलकाता नगर निगम से सफाई मांगी थी, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला. उन्होंने कहा, 'मैंने सुना था कि अभिषेक बनर्जी ने कॉर्पोरेशन से पूछा था कि उन्हें बताएं कि क्या गलत हुआ है, उनके पास जानकारी नहीं थी. मुझे नहीं पता कि पुलिस इसमें कैसे शामिल हो गई. पश्चिम बंगाल में जो हो रहा है वह डेमोक्रेटिक नहीं है. कोई भी डेमोक्रेटिक सरकार इस तरह नहीं चलती.'

कल्याण बनर्जी ने बंगाल को लेकर क्या कहा?

अभिषेक बनर्जी के घर पर पुलिस कोलकाता नगर निगम द्वारा बनर्जी से कथित तौर पर जुड़ी कई प्रॉपर्टीज़ को अवैध कंस्ट्रक्शन के लिए नोटिस दिए जाने के बाद पहुंची. इसके अलावा, TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी और BJP MLA अग्निमित्रा पॉल पर निशाना साधते हुए सरकार पर चुनिंदा कार्रवाई और तानाशाही का आरोप लगाया.

स्रोत: ABP Hindi