Falta Assembly Re-Poll: फाल्टा उपचुनाव में टीएमसी के जहांगीर खान की एक चर्चा उनके चुनाव से पीछे हटने को लेकर तो थी, लेकिन अब उन्हें मिले पोस्टल बैलेट में बीजेपी से ज्यादा वोट को लेकर हो रही है. जहांगीर खान ने 24 मई को हुई वोट काउंटिंग के शुरुआत में बढ़त बनाई थी. हालांकि, अन्य मत पेटी खुलने के बाद बीजेपी के देबांग्शु पांडा ने पहले राउंड में ही बढ़त हासिल कर ली थी.
तृणमूल कांग्रेस से उम्मीदवार जहांगीर खान को 6257 वोट मिले थे. वहीं, कुल बैलेट पेपर के जरिए 1526 वोट मिले थे. इसके अलावा बीजेपी को देबांग्शु पांडा को कुल 149432 वोट मिले. इनके अलावा बैलेट पेपर से 245 वोट ही मिले.
इस चुनाव में बीजेपी ने हासिल किए इतने वोट
इस चुनाव में बीजेपी ने कुल 1, 09,201 वोट हासिल किए थे. उन्होंने ऐतिहासिक अंतर से जीत हासिल की. वहीं जहांगीर खान शुरुआती बढ़त के बाद चौथे स्थान पर खिसक गए. उनकी इस चुनाव में जमानत भी जप्त हो गई है.
चुनाव आयोग ने देबांग्शु पांडा 1,49,666 वोट के साथ विजेता घोषित किया है. वहीं सीपीआईएम के शंभू नाथ कुर्मी दूसरे स्थान पर रहे. कांग्रेस के अब्दुर रज्जाक मुल्ला तीसरे स्थान पर रहे. चौथा स्थान टीएमसी के जहांगीर खान को दिया गया है. वह पहले ही चुनावी रण छोड़कर जा चुके हैं.
स्रोत: ABP Hindi