Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

पाकिस्तान: अगवा किए गए 21 मजदूर छुड़ाए गए, कंपनी के अधिकारी ने और क्या बताया?

इमेज स्रोत, Matt King-ICC/ICC via Getty Images पाकिस्तान में बलूचिस्तान के चाग़ी ज़िले और क्वेटा के बीच सफ़र करते समय अगवा किए गए 21 मज़दूर छुड़ा लिए गए हैं. जिस कंपनी के लिए मज़दूरों ने काम किया, उसके एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को इसकी पुष्टि की. दरअसल, इन मज़दूरों को मंगलवार को अगवा किया गया था. लेकिन अपहरण की आधिकारिक पुष्टि न होने की वजह से यह घटना मुख्यधारा के मीडिया में रिपोर्ट नहीं हुई. उस समय अगवा किए गए मज़दूरों की संख्या 17 बताई गई थी. शनिवार को मज़दूरों के छुड़ाए जाने की ख़बर आई तो बीबीसी ने एक कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी से फ़ोन पर बात की. उन्होंने नाम न बताने की शर्त पर पुष्टि करते हुए कहा कि अगवा किए गए मज़दूरों की असली संख्या 17 नहीं, बल्कि 21 थी. उन्होंने कहा कि जिन लोगों को इस कंपनी से जोड़ा जा रहा है, उनका कंपनी से सीधा संबंध नहीं था. ये मज़दूर एक ठेकेदार के तहत काम कर रहे थे, जिसका कंपनी से किया गया कॉन्ट्रैक्ट अब ख़त्म हो चुका है. वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक़, उन्हें यह जानकारी नहीं है कि मज़दूरों को कैसे छुड़ाया गया. गौरतलब है कि बलूचिस्तान के अलग-अलग इलाक़ों में खनन और निर्माण कंपनियों से जुड़े मज़दूरों के अपहरण की घटनाएं सामने आती रही हैं. पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नक़वी ईरान की यात्रा करके अपने देश लौट आए हैं. इसके बाद पाकिस्तान में ईरान के राजदूत रज़ा अमीरी मुक़द्दम ने बताया कि पाकिस्तान कोशिशों की वजह से हाल की बातचीत अच्छी रही है. रज़ा अमीरी मुक़द्दम ने कहा कि अगर दूसरा पक्ष गंभीरता दिखाए, तो क्षेत्र में शांति स्थापित हो सकती है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "मोहसिन नक़वी ने तेहरान से लौटने के बाद ईरानी अधिकारियों के साथ हुई बातचीत की सफलता पर मुझे बधाई दी." रज़ा अमीरी मुक़द्दम ने लिखा, "अगर दूसरा पक्ष पूरी तरह से गंभीर रहेगा, तो एक अच्छा क़दम सामने आने वाला है. इस बातचीत में हुई तरक़्क़ी ईरान के रुख़, उसकी सेना की मज़बूती और जनता की हिम्मत का नतीजा है. साथ ही इसमें पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिशें भी शामिल हैं." उन्होंने आगे लिखा, "मैं उम्मीद करता हूं कि पाकिस्तान की सरकार और सेना की सच्ची कोशिशें इस क्षेत्र में स्थायी शांति लाएंगी. ख़ासकर प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़, फ़ील्ड मार्शल आसिम मुनीर, विदेश मंत्री इसहाक़ डार और गृह मंत्री मोहसिन नक़वी ने ईमानदारी से कोशिश की है." गौरतलब है कि पाकिस्तान के फ़ील्ड मार्शल आसिम मुनीर भी शुक्रवार को ईरान की राजधानी तेहरान पहुंचे थे. यहां उन्होंने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची से मुलाक़ात की थी. इमेज स्रोत, Fatih Aktas/Anadolu via Getty Images अमेरिका के वॉशिंगटन में शनिवार को व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी में एक शख़्स घायल हो गया, जबकि गोलियां चलाने वाला संदिग्ध मारा गया. घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के अंदर मौजूद थे. दरअसल, शाम क़रीब छह बजे व्हाइट हाउस में मौजूद कई पत्रकारों ने गोलियों की आवाज़ सुनी. सीक्रेट सर्विस के बयान के मुताबिक़, 17वीं स्ट्रीट और पेंसिलवेनिया एवेन्यू के पास एक व्यक्ति ने अपने बैग से हथियार निकाला और फ़ायरिंग शुरू कर दी. सीक्रेट सर्विस पुलिस ने जवाबी फायर किया और संदिग्ध को गोली लगी. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. इस गोलीबारी में एक राहगीर को भी गोली लगी. इमेज स्रोत, Aaron Schwartz/Bloomberg via Getty Images अधिकारियों को कोई चोट नहीं आई. घटना के समय राष्ट्रपति व्हाइट हाउस में मौजूद थे, लेकिन उनकी सुरक्षा या कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ा. सीबीएस न्यूज़ को सूत्रों ने बताया कि 15 से 30 गोलियां चलीं. ऐसा लग रहा था कि एक शख़्स ने सीक्रेट सर्विस एजेंट्स के पास जाकर उन पर गोली चलाई, लेकिन वह कामयाब नहीं हुआ. इसके बाद एजेंट्स ने जवाबी फ़ायर किया. एफ़बीआई डायरेक्टर काश पटेल ने कहा कि सीक्रेट सर्विस इस घटना पर कार्रवाई कर रही है. राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ़ से अभी तक इस घटना पर कोई बयान नहीं आया है. गौरतलब है कि एक महीने पहले ही व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में भी गोलीबारी हुई थी. तब भी संदिग्ध हमलावर पकड़ा गया था. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें. क्राउडफ़ंडिंग के 34 करोड़ रुपये से केरल के एक व्यक्ति की सऊदी अरब में मौत की सज़ा कैसे माफ़ हुई अमेरिका के इस फ़ैसले का भारतीय युवाओं पर क्या होगा असर बेल मिलते ही जेल के बाहर रेप अभियुक्त के स्वागत पर एफ़आईआर दर्ज, क्या है पूरा मामला समझौते की कोशिशों के बीच क्या अमेरिका, ईरान पर दोबारा हमला करने वाला था?

स्रोत: BBC Hindi