भारत के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस वक्त भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सहयोगी दलों की सरकारें मौजूद हैं. हाल ही चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में बड़ी जीत हासिल की. वहीं, वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक प्रदीप गुप्ता ने भाजपा के देश की सत्ता में बने रहने को लेकर बुधवार (20 मई, 2026) को बड़ी भविष्यवाणी की है.
उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र की मौजूदा सरकार के प्रदर्शन में बड़ी गिरावट नहीं होती है, तब तक भारतीय जनता पार्टी (BJP) देश की सत्ता में बनी रह सकती है. कई चुनावों के नतीजों का सही अनुमान लगाने वाले पोल एजेंसी एक्सिस माई इंडिया के फाउंडर और राजनीतिक विश्लेषक प्रदीप गुप्ता ने कांग्रेज के लंबे समय तक चली सत्ता का उदाहरण देते हुए कहा कि भारतीय राजनीति एक बार फिर वन-पार्टी प्री-डॉमिनेंस के दौर से गुजर रही है.
कितने समय तक सत्ता में रह सकती है BJP?
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी अगले कितने सालों तक सत्ता में बनी रहेगी, इस बात का अनुमान लगाते हुए प्रदीप गुप्ता ने कहा, ‘साल 2014 से देश की सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी (BJP) का राजनीतिक प्रभुत्व कम से कम 20 साल तक चल सकता है.’ तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी TVK की जीत का सही अनुमान लगाने वाले गुप्ता ने कहा कि जब तक सत्तारूढ़ पार्टी की सत्ता प्रदर्शन कमजोर नहीं पड़ती, उसकी स्थिति मजबूत बनी रहेगी.
स्रोत: ABP Hindi