Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

फाल्टा उपचुनाव: TMC के 'पुष्पा' ने छोड़ा मैदान, EVM में फिर भी रहेगा जहांगीर खान का नाम, जानें क्यों?

पश्चिम बंगाल में होने वाले फाल्टा विधानसभा उपचुनाव से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार जहांगीर खान पीछे हट गए हैं. 21 मई को होने वाली वोटिंग से महज दो दिन पहले उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया. ये वही जहांगीर खान हैं, जो 'पुष्पा झुकेगा नहीं' बोलकर सोशल मीडिया पर चर्चा में आए थे. 

जहांगीर खान ने फाल्टा के कमरडांगा खान पारा में अपने घर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें यह ऐलान किया. इतना ही नहीं उन्होंने फाल्टा के लिए प्रस्तावित स्पेशल पैकेज के लिए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का तारीफ भी की. जहांगीर खान ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि फाल्टा शांतिपूर्ण और खुशहाल रहे. मेरा सपना हमेशा से यही रहा है कि फाल्टा एक सुनहरा फाल्टा बने. इसलिए हमारे माननीय CM फाल्टा के विकास के लिए एक स्पेशल पैकेज दे रहे हैं. फाल्टा के विकास और वहां के लोगों के फायदे के लिए मैं 21 मई के चुनाव से खुद को हटा रहा हूं.'

स्रोत: ABP Hindi