पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के हाथों मिली करारी शिकस्त के बाद मंगलवार (12 मई, 2026) को एक कविता लिखकर सोशल मीडिया पर साझा की है. ममता बनर्जी ने अपनी कविता का शीर्षक ‘साहसी (BRAVE)’ दिया है.
इस कविता के माध्यम से टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी का कहना है कि व्यक्ति को हार मिलने के बावजूद अपना आत्मविश्वास नहीं खोना चाहिए, जब व्यक्ति में आत्मविश्वास भरा रहता है, तो उसे कोई किसी भी तरीके से नुकसान नहीं पहुंचा सकता है. इसलिए व्यक्ति को साहसी और मजबूत बनना चाहिए. यह कविता इस बात का संकेत है कि विधानसभा चुनाव में करारी हार मिलने के बाद भी ममता बनर्जी का हौंसला नहीं टूटा है.
ममता बनर्जी ने कविता में क्या लिखा?
उन्होंने अपनी कविता में कहा, ‘साहसी और मजबूत बनो, अगर तुम हमेशा आत्मविश्वास से भरे रहोगे, तो कोई तुम्हें छू भी नहीं सकेगा. तुम्हारी ताकत तुम्हारे भीतर है, उसे गरिमा के साथ बनाए रखो. कायर हमेशा कायर ही रहते हैं, मजबूत लोग हमेशा टिके रहते हैं. अत्याचारियों का हमेशा हंसी और मुस्कान के साथ सामना करो, तुम्हारी हंसी सी तुम्हारी मानसिक शक्ति है.’
स्रोत: ABP Hindi