Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

शुभेंदु-हिमंता ही नहीं, दूसरे दलों से बीजेपी में आकर सीएम बनने वालों की लंबी है फेहरिस्त

भारत के नक्शे में आज के वक्त में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं, जिसमें से 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) और उसके नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सहयोगी दलों की गठबंधन सरकार है. इस लिस्ट में अब पश्चिम बंगाल भी शामिल हो गया है, जहां आजादी के बाद से पहली बार भाजपा की सरकार बनने वाली है, जिसके मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी होंगे. हालांकि, आज हम आपको भाजपा के उन मुख्यमंत्रियों की बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत अन्य पार्टी से की, लेकिन भाजपा में शामिल होने के बाद वह मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे.

लिस्ट में कौन-कौन से नेता शामिल?

शुभेंदु अधिकारीः सबसे पहले हम पश्चिम बंगाल की बात करते हैं, जहां इस बार हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ ऐतिहासिक जीत हासिल की है. भाजपा ने शुक्रवार (8 मई, 2026) को हुई विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना है, लेकिन शुभेंदु अधिकारी ने अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत भाजपा के साथ नहीं, बल्कि कांग्रेस के साथ शुरू की थी.

शुभेंदु अधिकारी 1995 से 2000 तक कांग्रेस पार्टी के सदस्य रहे. इसके बाद उन्होंने साल 2000 में तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता हासिल की. TMC में शामिल होने के बाद शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल विधानसभा में कई बार विधायक से लेकर लोकसभा के सांसद तक रह चुके हैं. हालांकि, दिसंबर 2020 में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (TMC) का साथ छोड़ दिया और वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए.

स्रोत: ABP Hindi