Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

गवर्नर ने TVK को बुलाया, थलापति ने किया दावा, लेफ्ट का साथ मिला, तमिलनाडु में क्या चल रहा? दिनभर की 5 बड़ी बातें

Tamil Nadu Election Result 2026: तमिलनाडु में सत्ता से डीएमके को हटाने के बाद फिलहाल नई सरकार को लेकर  सस्पेंस बना हुआ है. इसकी वजह है, जनादेश में बड़ी पार्टी बनी टीवीके है, जो बहुमत से 10 सीट दूर रह गई है. विजय को कांग्रेस का साथ तो मिला है, लेकिन 118 का आंकड़ा तब भी कोसों दूर है. इधर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से बुधवार को मुलाकात के बाद गुरुवार को फिर से टीवीके ने राज्यपाल से मुलाकात की है.

इससे पहले राज्यपाल ने विजय को 118 विधायकों की संख्या पूरी करने के बाद आने को कहा था. उनका सरकार बनाने का दावा उन्होंने स्वीकार नहीं किया था. गुरुवार को भी तमिलनाडु में पूरे दिन सियासी उठापटक चलती रही. आइए जानते हैं, 7 मई को तमिलनाडु में सियासी नजर से क्या बड़ा हुआ है? 

इससे पहले बता दें, कि 4 मई को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आया. इसमें एक्टर विजय की तीन से पहले बनी पार्टी टीवीके बड़ी पार्टी बनकर उभरी. जनादेश ने डीएमके और एआईडीएमके को बेदखल कर दिया. तब से ही यहां सरकार गठन को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा चल रहा है. 

गवर्नर ने विजय को फिर बुलाया, मांगा सबूत
इधर, गुरुवार को तमिलनाडु के गवर्नर आर.एन.रवि ने टीवीके प्रमुख थलापति विजय को लगातार दूसरे दिन लोकभवन भुलाया. गवर्नर ने उनसे 118 विधायकों के समर्थन के बिना शपथ दिलाने से इनकार कर दिया. साथ ही सरकार के लिए स्पष्ट बहुमत साबित करने को कहा गया है.

विजय ने पेश किया सरकार बनाने का दावा
इधर, टीवीके प्रमुख ने गुरुवार को भी सरकार बनाने का दावा फिर पेश किया. फिलहाल उनके पास नंबर 113 है. उनके पास कांग्रेस का समर्थन है. फिलहाल यह जादुई आंकड़े से दूर है. जिसे राज्यपाल ने स्वीकार नहीं किया है.

स्रोत: ABP Hindi