Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

UP के प्रयागराज में बिना मंजूरी शुरू हुआ गंगा ब्रिज प्रोजेक्ट, NGT ने लगाई फटकार

Ganga Bridge Project in UP:  नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा नदी पर बन रहे पुल के मामले में कड़ी नाराजगी जताई है. एनजीटी ने मामले की सुनवाई करते हुए साफ कहा है कि गंगा से जुड़े किसी भी प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले जरूरी मंजूरी लेना अनिवार्य है, वरना कार्रवाई तय है.

नैनी-झूंसी के बीच बन रहे पुल पर जरूरी मंजूरी न लेने का था आरोप

एनजीटी में यह मामला प्रयागराज के नैनी और झूंसी के बीच बन रहे पुल से जुड़ा है. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि पुल निर्माण और कंक्रीट प्लांट्स का संचालन बिना जरूरी अनुमति के गंगा के फ्लडप्लेन इलाके में किया जा रहा था.

सुनवाई के दौरान NGT ने पाया कि शुरुआत में प्रोजेक्ट के लिए नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (NMCG) से मंजूरी नहीं ली गई थी. बाद में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने अनुमति हासिल की और कंक्रीट प्लांट्स के लिए उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) से भी कागजी मंजूरी ली गई.

स्रोत: ABP Hindi