Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

Karnataka News: कोडगु होमस्टे में अमेरिकी महिला से दुष्कर्म का आरोप, कर्मचारी और मालिक गिरफ्तार

Karnataka News: कर्नाटक के कोडगु जिला से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक अमेरिकी महिला ने होमस्टे में अपने साथ यौन उत्पीड़न होने का आरोप लगाया है. स्थानीय पुलिस ने पीड़ित अमेरिकी महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन की रहने वाली यह महिला भारत यात्रा पर आई थीं और कुट्टा गांव स्थित एक होमस्टे में ठहरी हुई थीं. इसी दौरान उनके साथ कथित तौर पर यह घटना हुई.

झारखंड का रहने वाला है मुख्य आरोपी

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी झारखंड का रहने वाला एक कर्मचारी है, जो पिछले चार सालों से उस होमस्टे में काम कर रहा था. पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के बयान और शुरुआती साक्ष्यों के आधार पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है.

स्रोत: ABP Hindi