Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

तीन तलाक, आर्टिकल 370, अब महिला आरक्षण बिल...PM मोदी ने कांग्रेस के विरोधी रवैये पर कसा तंज

लोकसभा में मोदी सरकार की तरफ से लाया गया महिला संशोधन बिल 2026 विपक्ष ने पास नहीं होने दिया. इसके लिए पीएम मोदी ने शनिवार को अपने संबोधन में देश के सबसे बड़े विपक्षी दल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. पूरे संबोधन में पीएम मोदी ने कई विपक्षी पार्टियों के नाम लिए, लेकिन कांग्रेस पर भाषण के दौरान सबसे ज्यादा बोला. 

पीएम मोदी ने लिया कांग्रेस को आड़े हाथों

पीएम मोदी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने तीन तलाक का विरोध किया. आर्टिकल 370 हटाने का विरोध किया. अब महिला आरक्षण बिल का भी विरोध कर दिया. कांग्रेस रिफॉर्म का नाम सुनते ही विरोध करने लगती है. कांग्रेस वन नेशनल, वन इलेक्शन का भी विरोध करती है. वह देश को मजबूत नहीं होने देना चाहती.

स्रोत: ABP Hindi