नेहरू स्टेडियम बनेगा खेल प्रतिभाओं का मंच 22 दिसम्बर से सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ
*गोण्डा, 20 दिसम्बर 2025* - जनपद मुख्यालय स्थित *नेहरू स्टेडियम में 22, 23 एवं 24 दिसम्बर 2025* को *सांसद खेल महोत्सव* का आयोजन किया जाएगा। खेल महोत्सव को सफल, सुव्यवस्थित एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। आयोजन में जिले भर से बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
इस खेल महोत्सव के सफल संचालन के लिए *जिला विद्यालय निरीक्षक डा० रामचन्द्र को नोडल अधिकारी तथा उप जिला क्रीड़ा अधिकारी अशोक कुमार सोनकर* को सह-नोडल अधिकारी नामित किया गया है। नोडल अधिकारी द्वारा प्रतिभागियों की सूची, उनका नाम, पता, संपर्क विवरण एवं साथ आने वाले शिक्षकों/टीम लीडरों का विवरण संकलित किया जा रहा है, ताकि प्रतिभागियों के सुरक्षित आवागमन एवं प्रतियोगिता में सहभागिता को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सके।
खेल महोत्सव के दौरान *एथलेटिक्स, क्रिकेट, कबड्डी, हैंडबॉल, ताइक्वांडो, हॉकी, फुटबॉल एवं कुश्ती सहित कुल 08 खेल विधाओं* में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें इच्छुक प्रतिभागी भाग ले सकेंगे।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को *मेडल एवं प्रशस्ति पत्र* प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कार वितरण की सभी व्यवस्थाएँ समय से सुनिश्चित की जा रही हैं। कार्यक्रम स्थल पर प्रतिभागियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेडिकल टीम, सुसज्जित एम्बुलेंस एवं आवश्यक दवाओं की व्यवस्था की गई है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके। दूरदराज से आने वाले कुछ प्रतिभागियों के रुकने की व्यवस्था को देखते हुए चिकित्सा सेवाएँ पूरे समय उपलब्ध रहेंगी।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत स्टेडियम परिसर, पार्किंग स्थल एवं आवागमन मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो सके। नगर पालिका परिषद द्वारा कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, *स्वच्छ पेयजल टैंकर एवं मोबाइल टॉयलेट* की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। प्रतिभागियों के खान-पान की व्यवस्था के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच हेतु खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम तैनात रहेगी। आग से सुरक्षा के लिए फायर टेंडर एवं प्रशिक्षित अग्निशमन कर्मियों की तैनाती की जाएगी।
*मुख्य विकास अधिकारी* इस आयोजन की ओवरऑल इंचार्ज रहेंगी, जिनके पर्यवेक्षण में सांसद खेल महोत्सव को भव्य एवं सफल रूप दिया जाएगा।
Death की और खबरें
ऑपरेशन सिंदूर: राजनाथ सिंह पर 'संसद को गुमराह' करने के विपक्ष के आरोपो...
2 घंटे पहले
तारिक़ रहमान के दौरे पर चीन ने बांग्लादेश को क्या देने का किया है वादा
3 घंटे पहले
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामलाः चंपत राय का इस्तीफ़ा, कौन से सवाल हैं...
5 घंटे पहले