दिल का दौरा पड़ने से पूर्व प्रधान का निधन दरवाजे पर लगा तांता
करनैलगंज गोंडा। - हार्ट अटैक पड़ने से पूर्व ग्राम प्रधान का आकस्मिक निधन हो गया। इस दुखद खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
सूचना के मुताबिक करनैलगंज ब्लाक के ग्राम पंचायत कुतुबपुर के दो बार प्रधान रह चुके राम निवास सिंह की आज एकाएक तबियत बिगड़ी और जब तक परिजन उन्हें अस्पताल ले जाते तब तक उनकी मौत हो गई। मिलनसार स्वभाव और सादगी पसन्द 60 वर्षीय राम निवास उर्फ मालिक सिंह अपनी कार्यशैली व मृदुभाषिता के चलते दो बार प्रधान चुने गए। पूर्व प्रधान मालिक सिंह के आकस्मिक निधन की खबर पर उनके कुतुबपुर स्थित पैतृक आवास पर लोगों का भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
Death की और खबरें
गंभीर चक्रवाती तूफ़ान में बदला अर्नब, विशाखापट्टनम की ओर से तेजी से बढ...
5 hours ago
सऊदी अरब और अमेरिका से क़रीबी के बावजूद ईरान पाकिस्तान पर भरोसा क्यों...
6 hours ago
शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच Gen Z को SIP में निवेश जारी रखना चा...
6 hours ago