Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

ईरानी विदेश मंत्री ने भारत समेत इन देशों के लिए होर्मुज़ स्ट्रेट के बारे में ये कहा

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने कहा है कि ईरान मित्र देशों के लिए होर्मुज़ स्ट्रेट का रास्ता दे रहा है. अराग़ची ने बताया, ''हम चीन, रूस, भारत, इराक़ और पाकिस्तान जैसे मित्र देशों को होर्मुज़ स्ट्रेट का रास्ता दे रहे हैं.'' मुंबई में ईरान के कॉन्सुलेट जनरल ने अराग़ची के इस बयान की जानकारी दी है. होर्मुज़ स्ट्रेट दुनियाभर में तेल और गैस की सप्लाई का अहम मार्ग है, जो ईरान के तट से होकर गुज़रता है. इसराइल और अमेरिका के हमलों के बाद ईरान ने इस रास्ते को बंद कर दिया है और यहां से गुज़रने वाले कुछ जहाज़ों पर हमला भी हुआ है. अमेरिका लगातार होर्मुज़ स्ट्रेट को पूरी तरह खुलवाने के लिए कोशिश कर रहा है. इस समुद्री मार्ग के प्रभावित होने से दुनिया के कई देशों में तेल और गैस की कमी देखी जा रही है और इनकी कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. दुनिया के कई देशों ने मध्य पूर्व में जारी संघर्ष की वजह से 'होर्मुज़ स्ट्रेट की नाकेबंदी' को लेकर चिंता ज़ाहिर की है. डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि ईरानी नेता इस बात को स्वीकार करने से 'डरते हैं' कि वे अमेरिका के साथ बातचीत कर रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक फंडरेज़िंग डिनर में यह बयान दिया है. ट्रंप ने ईरानी नेताओं के दावों का खंडन किया है कि उन्होंने अमेरिका के साथ किसी भी तरह की डील को ठुकरा दिया है और वे बातचीत नहीं करना चाहते. उन्होंने ईरानी नेताओं के दावे को ग़लत बताते हुए कहा, "वे बातचीत कर रहे हैं." ट्रंप का कहना है, "वे (ईरान) किसी भी कीमत पर समझौता करना चाहते हैं. लेकिन वे यह कहने से डरते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि ईरान के लोग ही उन्हें मार डालेंगे." ट्रंप ने कहा, "उन्हें इस बात का भी डर है कि हम उन्हें मार डालेंगे." इससे पहले, अमेरिका की ओर से संघर्ष विराम के लिए 15 सूत्रीय प्लान दिए जाने की ख़बरों के बीच ईरान ने संघर्ष विराम समझौते के लिए अपनी शर्तें बताईं. ईरान के सरकारी टीवी चैनल 'प्रेस टीवी' के अनुसार, ईरान ने अमेरिका के युद्धविराम के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है. यह जानकारी एक वरिष्ठ राजनीतिक-सुरक्षा अधिकारी के हवाले से दी गई है. प्रेस टीवी ने उस अधिकारी का नाम या पद नहीं बताया, लेकिन अधिकारी के हवाले से कहा, "ईरान युद्ध अपनी शर्तों पर युद्ध ख़त्म करेगा." ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने कहा है कि 'कई दिनों से अमेरिका ने अलग-अलग मध्यस्थों के ज़रिए संदेश भेजना शुरू कर दिया है.' अराग़ची ने ईरान के सरकारी टीवी को दिए एक इंटरव्यू में यह बयान दिया है. उनका कहना है कि ये संदेश "मित्रवत देशों के ज़रिए भेजे गए", और ईरान ने अपनी “स्थिति बताई है और चेतावनी देकर” इसका जवाब दिया है. अराग़ची ने कहा, "यह न तो बातचीत है, न मोल-भाव और न ही ऐसा कुछ है." उन्होंने कहा, "ईरान की नीति अब भी अपनी सुरक्षा करने की है और 'अभी बातचीत का कोई इरादा नहीं' है.'' अराग़ची ने आगे कहा, "यह इसराइल की लड़ाई है और अमेरिका के साथ ही इस इलाक़े के लोग इसकी कीमत चुका रहे हैं." बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता चंदन कुमार जजवाड़े अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें. - ईरान युद्ध पर 2003 में सद्दाम हुसैन के ख़िलाफ़ हुई जंग का साया, क्या पुरानी ग़लतियां दोहराई जा रही हैं? - असम चुनाव: महिलाओं को दिया गया 'बिहू तोहफ़ा' हिमंत के लिए कारगर साबित होगा? - ईरान की जंग के बीच भारतीय कामगार किन दिक्कतों का कर रहे हैं सामना, नौकरियों पर कितना ख़तरा - अमेरिका-इसराइल हमले में ईरान का शीर्ष नेतृत्व मारा गया, अब ट्रंप बात किससे करेंगे?

स्रोत: BBC Hindi