Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

ईरान ने कहा, 'लारिजानी की हत्या का निर्णायक बदला लेंगे'

इमेज स्रोत, Anadolu via Getty Images ईरान के सेना प्रमुख अमीर हातामी ने एक इसराइली हवाई हमले में मारे गए अली लारिजानी की हत्या का "निर्णायक" बदला लेने की धमकी दी है. ईरान ने मंगलवार को देश की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारिजानी की मौत की पुष्टि की. इससे पहले इसराइल ने लारिजानी के मारे जाने का दावा किया था. हातामी ने एक बयान में कहा, "सही समय और सही जगह पर, अपराधी अमेरिका और खून के प्यासे ज़ियोनिस्ट शासन को एक निर्णायक और ऐसा जवाब दिया जाएगा जो दूसरों के लिए सबक बने, उन्हें अपने किए पर पछतावा होगा." उन्होंने आगे कहा कि लारिजानी और अन्य "शहीदों" की मौत का बदला लिया जाएगा. समाचार एजेंसी एएफ़पी के मुताबिक़, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) ने कहा है कि उसने लारिजानी की मौत के "बदले में" मध्य इसराइल पर पहले ही मिसाइलें दाग दी हैं. आईआरजीसी ईरान की सेना से अलग संगठन है. ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कितने ताक़तवर, सेना से कैसे हैं अलग? अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) का कहना है कि उसे ईरान ने देश के दक्षिण-पश्चिम में स्थित एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर एक प्रोजेक्टाइल गिरने की सूचना दी है. परमाणु तकनीकों की देखरेख करने वाली संयुक्त राष्ट्र की संस्था आईएईए ने एक बयान में कहा कि ईरान ने मंगलवार शाम को बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र में हुई इस घटना की जानकारी दी. बयान में कहा गया है, "संयंत्र को किसी तरह का नुक़सान होने या कर्मचारियों को चोट लगने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है." आईएईए के महानिदेशक रफ़ाएल ग्रोसी ने एक बार फिर अपील की है कि "संघर्ष के दौरान ज़्यादा से ज़्यादा संयम बरता जाए, ताकि किसी भी परमाणु दुर्घटना के जोखिम को टाला जा सके." क्या ईरान का परमाणु कार्यक्रम अब भी ख़तरा बना हुआ है? इराक़ की राजधानी बग़दाद में अमेरिकी दूतावास पर ताज़ा हमले हुए हैं. समाचार एजेंसी एएफ़पी और रॉयटर्स ने इन हमलों की ख़बर दी है. इसके मुताबिक़ स्थानीय समय के अनुसार बुधवार तड़के ये हमले हुए हैं. इन एजेंसियों ने सुरक्षा सूत्रों का हवाला दिया है और शहर में मौजूद एएफ़पी के पत्रकारों ने दूतावास के पास धमाकों की आवाज़ सुनी. यह अमेरिकी दूतावास अत्यधिक सुरक्षा वाले 'ग्रीन ज़ोन' इलाक़े में स्थित है, जहाँ कई राजनयिक मिशन और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के दफ़्तर मौजूद हैं. अमेरिका-इसराइल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से अमेरिकी ठिकानों पर कई हमले हो चुके हैं. इराक़ में अमेरिकी सैन्य विमान हुआ क्रैश, अब तक क्या-क्या पता है? ईरान ने मंगलवार रात इसराइल की राजधानी तेल अवीव और इसके आसपास कई मिसाइल हमले किए हैं. स्थानीय पुलिस का कहना है कि एक ईरानी मिसाइल हमले में दो लोगों की मौत हो गई है. इसराइल की एम्बुलेंस सेवा के एक आपातकालीन कर्मचारी ने समाचार एजेंसी एएफ़पी को बताया कि उन्होंने एक इमारत से "धुआँ उठते हुए" देखा, साथ ही उन्होंने "काफ़ी नुक़सान और टूटे हुए काँच" भी देखे. उन्होंने आगे बताया, "हमने दो लोगों को देखा, जिनकी नब्ज़ नहीं चल रही थी और वे साँस भी नहीं ले रहे थे; उनके शरीर पर गंभीर चोटें थीं." बाद में डॉक्टरों ने तेल अवीव के पूर्वी इलाक़े में एक पुरुष और एक महिला की मौत की पुष्टि की, जिन्हें "मिसाइल के टुकड़ों से गंभीर चोटें" आईं थीं. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता चंदन कुमार जजवाड़े अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें. ईरान ने अली लारिजानी के मारे जाने की पुष्टि की, इसराइल ने किया था दावा ट्रंप के वरिष्ठ सहयोगी ने ईरान युद्ध के मुद्दे पर छोड़ा पद, राष्ट्रपति बोले- उनका जाना अच्छा है अमेरिका ने खार्ग द्वीप के तेल ठिकानों को निशाना बनाया तो चीन पर कितना असर

स्रोत: BBC Hindi