Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

Kerala: चाय बनाने से बहू ने किया इनकार, 70 साल की सास ने हमला कर ले ली जान

Kerala News: केरल के मलप्पुरम जिले के कोट्टमपारा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. इस मामले में एक सास ने गुस्से में आकर अपनी बहू की दरांती से हमला कर हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

जानकारी के मुताबिक, सुनील बाबू की 28 साल की पत्नी राजिला अपने पति, बच्चे और 70 साल की सास शांता के साथ एक ही घर में रहती थीं. बताया जा रहा है कि सास और बहू के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था और दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे.

बहू ने चाय बनाने को किया मना

घटना वाले दिन सुनील बाबू काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे. इसी दौरान शांता ने अपनी बहू राजिला से चाय बनाने के लिए कहा. किसी बात को लेकर राजिला ने मना कर दिया, जिससे दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर शांता ने घर में रखी दरांती उठा ली और राजिला पर हमला कर दिया.

इलाज के दौरान बहू की हुई मौत

हमले में राजिला गंभीर रूप से घायल हो गईं और खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ीं. इस घटना को देख उनका छोटा बच्चा जोर-जोर से रोने लगा. बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत घायल राजिला को पास के अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में राजिला का इलाज शुरू किया गया, लेकिन उनकी हालत गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस ने आरोपी सास शांता को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घरेलू विवाद किस हद तक बढ़ गया था कि उसने इतना खौफनाक रूप ले लिया.

स्रोत: ABP Hindi