Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

ईरान के मेहराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर धमाके, चश्मदीदों ने क्या बताया

इमेज स्रोत, ATTA KENARE / AFP via Getty Images ईरान के एक मुख्य एयरपोर्ट पर बड़ा हमला होने की ख़बर है. ये ईरान का सबसे व्यस्त रहने वाला मेहराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट है. सोशल मीडिया पर चश्मदीदों की ओर से शेयर किए गए फ़ुटेज में मेहराबाद एयरपोर्ट पर जलते हुए प्लेन और धुआं दिखाई दे रहा है. शुक्रवार को ली गई सैटेलाइट इमेज से पता चलता है कि एयरपोर्ट पर कई विमान थे. ईरान की सरकारी मीडिया भी रिपोर्ट कर रही है कि एयरपोर्ट के कुछ हिस्सों को टारगेट किया गया है. यह तब हुआ जब इसराइली सेना ने कहा कि वह ईरान में "बड़े पैमाने पर नए हमले" शुरू कर रही है. इससे पहले इसराइली सेना ने 4 मार्च को एयरपोर्ट को टारगेट किया था, यह कहते हुए कि उसके हमलों ने डिफ़ेंस और डिटेक्शन सिस्टम को ख़त्म कर दिया जो इसराइली एयर फ़ोर्स के लिए ख़तरा थे. यह अभी साफ़ नहीं है कि नए हमले में एयरपोर्ट के किन हिस्सों पर बमबारी की गई है, लेकिन चश्मदीदों का कहना है कि इस बार की बमबारी बहुत ज़्यादा तेज़ थी. संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में ईरान के स्थाई प्रतिनिधि अमीर सईद इरवानी ने कहा है कि 28 फ़रवरी से देश पर अमेरिकी-इसराइली हमलों की वजह से अब तक 1,332 आम लोग मारे गए हैं. शुक्रवार को (भारतीय समय के अनुसार शनिवार) न्यूयॉर्क में यूएन हेडक्वार्टर में पत्रकारों से इरवानी ने कहा कि ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी के अनुसार, मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. उन्होंने कहा, "हज़ारों लोग घायल हुए हैं और यह संख्या बढ़ती जा रही है." इरवानी ने आरोप लगाया कि स्कूलों, अस्पतालों और दूसरे आम लोगों के इंफ़्रास्ट्रक्चर को "जानबूझकर" निशाना बनाया गया था. अमेरिका ने आम लोगों के इंफ़्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाने से इनकार किया है. ईरान में लड़कियों के स्कूल पर हुए हमले के मामले में अमेरिका ने "जांच करने" की बात कही है. इस हमले में 150 से अधिक लोग मारे गए जिनमें ज़्यादातर बच्चियां हैं. वहीं इसराइल ने ईरान पर अपने आम लोगों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका ईरान में बहुत अच्छा कर रहा है. उन्होंने कहा कि ईरान की सेना 'पूरी तरह तबाह' हो गई है. व्हाइट हाउस में कॉलेज स्पोर्ट्स पर हुए राउंडटेबल के दौरान ट्रंप पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ईरान में हमारी सेना "जबरदस्त काम" कर रही है. ट्रंप ने कहा, "उनकी (ईरान) आर्मी ख़त्म गई है. उनकी नेवी ख़त्म गई है. उनका कम्युनिकेशन चला गया है. उनके नेताओं की दो कतारें चली गई हैं. अब उनके नेतृत्व की तीसरी कतार है. उनकी एयर फ़ोर्स पूरी तरह से मिटा दी गई है." "जरा सोचिए, उनके पास 32 जहाज थे. सभी 32 जहाज समुद्र में डूब गए हैं." यहां पढ़ें- अमेरिका-इसराइल के साथ जंग में ईरान के 'दोस्त' रूस और चीन कहां हैं? बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता सुरभि गुप्ता अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगी. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें. - धुएं का ग़ुबार, ख़ून से सने बस्ते और चीख़ते लोग: ईरान में स्कूल हमले के बारे में वीडियो और सैटेलाइट इमेज क्या बताते हैं? - अमेरिका-इसराइल के साथ जंग में ईरान के 'दोस्त' रूस और चीन कहां हैं? - ईरानी युद्धपोत को डुबोने को लेकर उठ रहे सवालों पर तथ्य, क़ानून क्या कहता है?

स्रोत: BBC Hindi